फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   banks to remain closed on 20 and 21 jan

फिर बैंक हड़ताल, 6500 ब्रांच रहेंगी बंद

Mon, 23 Dec 2013 07:06 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
banks to remain closed on 20 and 21 jan

अपना कोई भी बैंक का काम 20-21 जनवरी के लिए न रोकें। बैंकों की हड़ताल के चलते इस दौरान दो दिन कोई बैंकिंग काम नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन


सोमवार को मुंबई में हुई यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियंस (यूबीएफयू) की बैठक में 48 घंटे की स्ट्राइक का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, इस बार भी एटीएम सेवा को हड़ताल से बाहर रखने की बात पदाधिकारियों ने कही है।

18 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों ने दसवें वेतन समझौता और बैंक रिफॉर्म के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ स्ट्राइक की थी। इस देशव्यापी हड़ताल के बाद भी बैंक कर्मियों को केंद्र सरकार ने कोई राहत नहीं दी।

इसके बाद मुंबई में फोरम के बैनर तले एक बैठक मुंबई में बुलाई गई।

इस बैठक में सर्वसम्मति से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया। यह हड़ताल 20 जनवरी को सुबह छह बजे से शुरू होकर 22 जनवरी सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


यूबीएफयू के यूपी प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल में सूबे की 6500 ब्रांच के 70,000 कर्मचारी शामिल रहेंगे।

हड़ताल को पहले ही निजी और विदेशी बैंकों को समर्थन मिला हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगर 48 घंटे की इस हड़ताल केबाद फरवरी और मार्च में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed