फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank strike on today

राजधानी में बैंक हड़ताल, रुका हर छोटा-बड़ा काम

Wed, 18 Dec 2013 02:35 PM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
bank strike on today

बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण बुधवार को बैंकिंग सेवाएं ठप हैं। इस देशव्यापी हड़ताल में सरकारी क्षेत्र के साथ निजी व विदेशी बैंक भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यदि कोई विशेष जरूरी काम न हो तो इसे कल पर टालना ही बेहतर और सुविधाजनक है। दसवें वेतन समझौता को लागू करने और बैंक रिफॉर्म के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ सभी बैंकों में बुधवार को देशव्यापी हड़ताल जारी है।
विज्ञापन


इसमें लखनऊ के करीब 6,000 और पूरे प्रदेश से 70,000 बैंक कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले हड़ताल पर हैं।

दिल्ली में मंगलवार को वार्ता विफल होने के बाद लखनऊ में शाम को बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। यूएफबीयू के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री केके सिंह और प्रदेश संयोजक वाईके अरोड़ा के नेतृत्व में हजरतगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से इलाहाबाद बैंक तक विरोध मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वाईके अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने दसवां वेतन समझौता शीघ्र लागू नहीं किया तो हम बेमियादी हड़ताल पर जाने को बाध्य हैं।

प्रदर्शन में बृजेश मिश्र, आरके अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, वीके सेंगर, वीके सिंह शामिल हुए। यूएफबीयू के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे बैंककर्मी एसबीआई के स्थानीय प्रधान कार्यालय में होने वाली सभा में हिस्सा ले रहे हैं।


एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा
यूएफबीयू के पदाधिकारी केके सिंह ने बताया कि एटीएम सेवा को हड़ताल से बाहर रखा गया है। लखनऊ स्थित सभी बैंकों के कुल 720 एटीएम और यूपी के 6300 एटीएम से लोग पैसा निकाल सकेंगे।

500 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
यूएफबीयू के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री केके सिंह ने बताया हड़ताल से राजधानी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं यूपी में करीब 15000 करोड़ की क्लीयरिंग पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed