फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank officials took bribe in UP, later returned it

यूपी में अनोखा मामला: बैंक अफसर ने ली सवा लाख की रिश्वत, हंगामा, रात में बच्चों को थमा गए लिए गए नोटों के बंडल

Mon, 18 Sep 2023 06:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

मामले के तूल पकड़ते ही मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया। रात में बैंक खोलकर महिला उद्यमी का लोन एकाउंट खुलवाया गया और लोन का पैसा ट्रांसफर किया गया। 

विज्ञापन
Bank officials took bribe in UP, later returned it
पीड़ित नीरू ने इस मामले में अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 महिला उद्यमी से पंजाब नेशनल बैंक के अफसर द्वारा घूस लेने के मामले में अमर उजाला की खबरों का रविवार देर रात बड़ा असर हुआ। रविवार आधी रात को दो लोगों ने महिला उद्यमी के घर जाकर घूस के 1.25 लाख रुपये लौटा दिए। संभवत: पहली बार हुआ होगा कि घूस लेने वाले अधिकारी ने पीड़ित के घर जाकर घूस की रकम वापस लौटाई हो।

विज्ञापन


शनिवार को लोकभवन में 'विश्वकर्मा सम्मान योजना' कार्यक्रम में लखनऊ की नीरू तिवारी को भी आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उन्हें पंजाब नेशनल बैंक से 9.5 लाख रुपये स्वीकृत लोन की प्रतीकात्मक कॉपी भेंट की गई। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि ये प्रतीकात्मक चेक कागज के टुकड़े से ज्यादा कुछ नहीं है। वास्तव में बैंक ने नीरू को लोन का पैसा उस समय दिया ही नही था।
विज्ञापन


 हद तो ये हो गई कि बैक अफसरों ने नीरू को स्वीकृत लोन से 1.25 लाख रुपये घूस भी वसूल लिए थे। महीनों चक्कर लगाने और घूस के 1.25 लाख रुपये देने के बावजूद लोन न मिलने से मायूस नीरू का दर्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद निकल पड़ा था। मौके पर मौजूद पीएनबी के महाप्रबंधक मत्युंजय भी महिला को सुनकर अवाक रह गए और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दुस्साहस तो इस बात का था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गई महिला से बैंक अफसरों ने जबरन घूस वसूल ली थी और चेक के नाम पर कागज का टुकड़ा पकड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ते ही मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया। रात में बैंक खोलकर महिला उद्यमी का लोन एकाउंट खुलवाया गया और लोन का पैसा ट्रांसफर किया गया। इस बीच एक हैरतअंगेज घटना हो गई। रविवार देर रात दो लोग नीरू के घर पहुंचे। घंटी बजाई तो बच्चों ने दरवाजा खोला। उन्होंने नीरू के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि तीज पर्व की वजह से मां पार्लर में है। 


इस पर उन लोगों ने बच्चों को एक पैकेट थमाया और हाथ जोड़कर वापस चले गए। अचरज में पड़े बच्चों ने जैसे ही पैकेट खोला तो पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां देख घबरा गए। मां को फोन किया तो नीरू अपने पति के साथ घर भागीं। रुपये गिने तो पूरे सवा लाख रुपये निकले। तभी उनके पास फोन आया कि ये रकम आपकी की है, जो लोन के एवज में दी थी। खुशी से लबरेज नीरू ने अमर उजाला और पीएनबी के जीएम को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed