Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank manager arrested with remedisivir injection

रेमडिसेवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए बैंक मैनेजर गिरफ्तार, 12 इंजेक्शन बरामद

Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
bank manager arrested with remedisivir injection
लखनऊ। देश में कोरोना महामारी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है तो वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव करने वाली दवाओं की भी जमकर कालाबाजारी की जा रही है। इस कालाबाजारी में कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। मंगलवार को मड़ियांव पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर के पास से 12 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मोहन रस्तोगी की मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच डॉक्टर द्वारा मरीज के तीमारदार से रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने को कहा गया। परिवारीजनों ने कई लोगों से संपर्क किया। तभी सोशल मीडिया के माध्यम से एक नंबर प्राप्त हुआ था। उस नंबर पर दिनेश नाम के युवक से बात हुई। दिनेश ने अपने साथी बांके बिहारी से लेने के लिए कहा। बांके बिहारी ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को 45 हजार रुपये में दिया। लेकिन इंजेक्शन लगाते ही मरीज को इनफेक्शन शुरू हो गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उस इंजेक्शन को चेक किया तो वह नकली निकला। परिवारीजनों को इस बात की जानकारी लगते ही नकली इंजेक्शन देने वाले को पकड़वाने का प्लान बनाया गया। बांके बिहारी को संपर्क किया गया। बांके से कहा गया कि उनको रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है। बांके ने कहा कि ठीक है मिल जाएगा। उसके बाद बांके बिहारी अपनी कार से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास इंजेक्शन लेकर पहुंचा। इस बात को पहले से ही स्थानीय पुलिस को संपर्क कर बता दिया गया था। बांके जैसे ही पहुंचा, उसको पकड़ लिया गया। पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी बांके बिहारी गोमतीनगर इलाके में स्थित बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास एक दर्जन रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, मोहन रस्तोगी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र में कहा गया है कि पकड़े गए आरोपी द्वारा अभी हाल ही के दिनों में इंजेक्शन 45 हजार रुपये में बेचा गया था। तीनों इंजेक्शन नकली होने की बात कही गई है। मंगलवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने आए बांके बिहारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, बांके बिहारी मूल रूप से जालौन का रहने वाला है। वह गोमतीनगर के एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed