फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank holiday in october

अक्टूबर में रहेंगी खूब छुट्टियां, पहले ही निपटा लें बैंक के काम

Mon, 19 Sep 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Sep 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
bank holiday in october
हॉलीडे - फोटो : demo pic

अगले महीने अक्टूबर में सिर्फ ज्यादा त्यौहार ही नहीं बल्कि बैंक अवकाश भी ज्यादा होंगे। महीने के 31 दिनों में से 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से 8 से 12 अक्तूबर तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


ऐसे में नागरिकों को इन अवकाश को देखते हुए पहले से सावधान रहने की जरूरत है तो दूसरी ओर बैंकों को भी अवकाश के दौरान एटीएम में कैश का फ्लो बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


इन अवकाश को लेकर जहां लखनऊ के करीब सात हजार बैंककर्मियों में से ज्यादातर इन दिनों के लिए विशेष प्लान बना रहे हैं, वहीं बैंक अधिकारी ग्राहकों को परेशानियों से बचाने की तैयारी के लिए विशेष प्रावधान करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई लखनऊ मंडल में एटीएम से जुड़े कार्यों को देख रहे प्रबंधन स्तर के अधिकारी ने बताया कि सामान्य महीनों में भी छह से आठ बैंक अवकाश होते हैं, लेकिन आठ से 12 अक्टूबर तक का समय चुनौतियों भरा हो सकता है।

बैंक अपनी चेस्ट से एटीएम में कैश भरने का काम आउटसोर्सिंग से करवा रहे हैं, लेकिन कई बैंककर्मी इन कार्यों में शामिल होते हैं, ऐसे में विशेष रूप से उन्हें ड्यूटी करनी पड़ सकती है। दूसरी ओर यूएफबीयू यूपी के समन्वयक अनिल तिवारी ने बताया कि गांधी जयंती रविवार को हैं, ऐसा न होता तो अवकाश की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो सकती थी।

बैंकों पर बढ़ेगा कैश निकालने का बोझ

bank holiday in october
दीपावली - फोटो : demo pic
हालांकि इस वजह से अवकाश की संख्या में बहुत असर नहीं होगा, किसी महीने में 11 अवकाश होने पर कई कर्मचारियों में जहां उत्साह होता है, वहीं बैंक अधिकारियों के सामने ग्राहकों के लिए सुविधाएं सुचारु रखने की चुनौती रहती है।

ग्राहकों के नजरिए से देखें तो त्यौहारी समय होने की वजह से काफी खरीदारी अक्टूबर में की जाती है। खासतौर से श्राद्ध खत्म होने के बाद बड़ी मात्रा में कैश बैंकों से निकालकर बाजार में खर्च किया जाता है, ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी भारी मात्रा में कैश निकाला जाएगा, तो वहीं दूसरे सप्ताह में पांच दिन लगातार बैंक अवकाश होने से कैश निकालने का बोझ बैंकों पर और बढ़ेगा।

अवकाश कब, क्यों
2 अक्तूबर : गांधी जयंती व रविवार
8 अक्तूबर : माह का दूसरा शनिवार 
9 अक्तूबर : रविवार 
10 अक्तूबर : नवमी
11 अक्तूबर : दशहरा
12 अक्तूबर : मोहर्रम
16 अक्तूबर : रविवार
22 अक्तूबर : माह का चौथा शनिवार 
23 अक्तूबर : रविवार 
30 अक्तूबर : रविवार
31 अक्तूबर : दीपावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed