फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank employee dead after beaten

पिटाई में घायल बैंककर्मी की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा

Thu, 10 Feb 2022 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
bank employee dead after beaten
लखनऊ। नाका के पान दरीबा में रहने वाले बैंककर्मी संजय सोनकर (36) की बुधवार सुबह मौत हो गई। उसकी 27 जनवरी को रिश्तेदारों ने पिटाई की थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। वहीं दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। शव लेकर नाका के पान दरीबा पहुंचे परिवारीजनों ने इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, संजय का शव लेकर जब लोग पहुंचे तो वहां उसके कई रिश्तेदार भी जुटे थे। परिवारीजनों ने पत्नी व उसके मायके वालों पर आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर रिश्तेदारों में कहासुनी होने लगी थी। पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, पान दरीबा का रहने वाला संजय कुमार सोनकर एसबीआई की फन मॉल शाखा में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी था। परिवार में पत्नी शिखा व तीन बच्चे हैं। संजय के भाई संदीप के मुताबिक, 27 जनवरी को उसके चचेरे साले की शादी मोहनलालगंज में थी जिसमें शामिल होने परिवार सहित गया था। वहां किसी बात पर ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह रात में घर वापस आ गया। भाई के मुताबिक, थोड़ी देर बाद उसके ससुराल वालों ने घर में आकर उसको बुरी तरह से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर उसने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, भाई संदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को मौत होने के बाद मुकदमें में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। वहीं इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी संजय के साले का साला है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed