{"_id":"5f67a8fee8c8b13ca21daf65","slug":"bank-accounts-of-all-the-accused-including-gayatri-will-be-investigated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायत्री समेत सभी आरोपियों के बैंक खातों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री समेत सभी आरोपियों के बैंक खातों की होगी जांच
Mon, 21 Sep 2020 12:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो दिन पहले पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। गोमतीनगर विस्तार थाने में यह मुकदमा गायत्री की कंपनी के पूर्व निदेशक बृज भवन चौबे ने दर्ज कराया है। पुलिस चौबे के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला, पूर्व मंत्री व उनके बेटे के बैंक खातों की डिटेल भी संबंधित शाखाओं से मंगाई है।
पुलिस खातों के डिटेल के आधार पर आगे की जांच करने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बृज भवन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने जिन पर आरोप लगाया है उनके और कुछ अन्य लोगों के बैंक खातों की पिछले दो साल की डिटेल भी मंगाई गई है। ताकि रुपयों को किस मद में खर्च किया गया इसकी जानकारी सामने आ सके।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व मंत्री गायत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला होटल के एक कमरे के फर्श पर गिरी है। उसके आसपास तीन लोग हैं। आरोप है कि उसे पीटा गया और उसका वीडियो भी बनाया गया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है, वह पूर्व मंत्री की कंपनी का पूर्व निदेशक बृज भवन चौबे है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिंक लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।