{"_id":"683f5cc7cf0b7f2b6f012d80","slug":"bank-accounts-are-being-updated-pending-budget-under-rte-will-be-received-soon-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1234906-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक खाते हो रहे अपडेट, जल्द मिलेगा आरटीई के तहत बकाया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक खाते हो रहे अपडेट, जल्द मिलेगा आरटीई के तहत बकाया बजट
Wed, 04 Jun 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
बैंक खाते हो रहे अपडेट, जल्द मिलेगा आरटीई के तहत बकाया बजट
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित छह हजार बच्चों के अभिभावकों को कॉपी किताब के लिए बकाया राशि जल्द मिलेगी। बैंक खाता अपडेट न होने से ये सहायता राशि पूर्व में बच्चों को नहीं मिल सकी थी।
अब विभाग ने खुद पहल करते हुए अभिभावकों के खाते अपडेट कराएं हैं। दरअसल आरटीई के तहत हर साल फीस प्रतिपूर्ति का पैसा स्कूल प्रबंधकों को सीधे भेजा जाता है। पांच हजार रुपये की सहायता राशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। बीएसए राम प्रवेश के अनुसार, अभिभावकों की शिकायतें मिली थीं कि कॉपी-किताबें खरीदने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। पैसा रुकने का कारण बैंक खाते अपडेट न होना पाया गया। अब सभी अभिभावकों के बैंक खाते अपडेट कराए जा रहे हैं। काफी संख्या में खाते अपडेट भी हो चुके हैं।