फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarvodaya Vidyalaya admission exam today

UP: सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आज, 62,382 छात्रों ने किया आवेदन; 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू

Sun, 30 Mar 2025 01:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Sarvodaya Vidyalaya admission exam today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन विद्यालयों में नवोदय पैटर्न पर पढ़ाई होती है। यह सीबीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन


इस बार प्रवेश परीक्षा 30 मार्च रविवार को आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा का आयोजन जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगा, जबकि प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी डायट को सौंपी गई है। परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


कक्षा 6 में कुल 70 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक कक्षा के लिए दो सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन में 35-35 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, कक्षा 8 और 9 में प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाएगा। कक्षा 11 में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा के लिए हजारों छात्रों ने आवेदन किया है। कक्षा 7 के लिए कुल 7,434 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कक्षा 9 के लिए 16,106 छात्रों ने आवेदन किया है। कुल मिलाकर 62,382 छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं, प्रदेश भर में स्थित इन विद्यालयों में कुल बालक विद्यालयों की संख्या 36 है, जबकि बालिका विद्यालयों की संख्या 73 है। आवेदन की संख्या को देखते हुए प्रतियोगिता कड़ी होगी, क्योंकि चयन केवल सीमित सीटों पर ही किया जाएगा।


प्रदेश सरकार ने इस बार भी गांव और शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए अलग-अलग प्राथमिकता तय की है। गांव के छात्रों को 85% सीटों में प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि शहरी छात्रों को 15% सीटें आवंटित की जाएंगी। वहीं, आरक्षण नीति के तहत 60% सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए, 25% अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 15% सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed