एनआरसी का विरोध करने वाले भारत विरोधी या बांग्लादेशी : चंपत राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा है। इस संगठन में बचपन से जुड़कर योगदान देना चाहिए। जिससे हिंदू की रक्षा सदैव बानी रहे। ये बातें मंगलवार को मुख्य अतिथि व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने पंचायती मंदिर परिसर में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व संगठन पदाधिकारी गोविंद शाह, राजेश सिंह, रत्नेश, अनिल ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा व प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि ने लोगों से कहा कि एनआरसी व सीएए का विरोध करने वाले लोगों की देशभक्ति पर ही संदेह है।
ये विरोध कोई भारतीय नागरिक नहीं कर सकता, बल्कि भारत विरोधी या बांग्लादेशी ही कर सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही मुख्य अतिथि चंपत राय को मठ मंदिर प्रमुख राम चंदर गुप्ता, नंदिनी नगर जिलाध्यक्ष संतोष कसौंधन उर्फ बड़कन, संगठन मंत्री रत्नेश ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
'उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग साधु बनते हैं'
धर्म रक्षा निधि पर चंपत राय ने कहा कि सारे हिंदुस्तान में ये धर्म रक्षा निधि अर्पण का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष फरवरी में होता है। इस काल व समय में जो धनराशि मिलती है, विहिप कार्यकर्ता उसे समाज सेवा में लगाते हैं। ये धनराशि समाज के लिए खर्च की जाती है। ये धनराशि मंदिर निर्माण के लिए नहीं है। बहुत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग बाद में साधु बनते हैं।
गुजरात में आज भी इससे जुड़े साधु संत गांव-गांव भीख मांगकर स्कूल खोलने की परंपरा निभा रहे हैं। भीख मांगकर स्कूल खोलकर गरीबों को शिक्षा देने का काम पूरे गुजरात में होता है। समाज हमारे काम का आधार होता है। इस मिशन में समाज द्वारा समाज के लिए समाज खुद काम करता है।
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महासचिव ने मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि अभी मंदिर निर्माण की तिथि नहीं घोषित हुई है। अभी तो सोचा भी नहीं है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद चंचल, नगर चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, भाईजी तिवारी, दिलीप तिवारी, केके सिंह, भरत सिंह, श्रवण शुक्ल, सभासद वैभव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।