{"_id":"9e93ef703467e0d0dd5dba9c5b3b8751","slug":"bangladeshi-arrested-with-fake-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट के साथ दो बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पासपोर्ट के साथ दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी पासपोर्ट के सहारे लखनऊ के रास्ते अरब मुल्क भागने की कोशिश कर रहे दो और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इमिग्रेशन विभाग की टीम ने बुधवार को इन्हें उस समय दबोचा जब ये ओमान एयरवेज के विमान से जेद्दा जाने की फिराक में थे।
कड़ी पूछताछ के बाद दोनों को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिछले तीन महीने में फर्जी पासपोर्ट से भागने का प्रयास करते छह बांग्लोदशी नागरिक पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के मुंशीनगर निवासी सुजान मोहम्मद और शगूर मोहम्मद बुधवार सुबह सात बजे जेद्दा जाने के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन्हें ओमान एयरवेज का विमान पकड़ना था।
विज्ञापन
बोर्डिंग काउंटर पर तैनात आईबी की टीम ने जब दोनों के पासपोर्ट देखे तो उन्हें संदेह हुआ। सुजान मोहम्मद के पासपोर्ट (एच 1202425) और शगूर मोहम्मद के पासपोर्ट (ई 7509695) में छेड़छाड़ की गई थी।
सुजान के पासपोर्ट पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तोतापारा का पता और शगूर के पासपोर्ट पर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के थाना चापत स्थित शिवहाता कोला का पता दर्ज था।
दोनों के ही पासपोर्ट कोलकाता पासपोर्ट कार्यालय से जारी किए गए थे। पासपोर्ट नंबर की जांच में पता चला कि सुजान मोहम्मद का पासपोर्ट इबरार आलम और शगूर मोहम्मद का पासपोर्ट सोहनलाल के नाम से जारी किया गया था।
ऐसे किया खेल
पूछताछ में सुजान और शगूर ने बताया कि उन्होंने जेद्दा जाने के लिए कोलकाता में एक दलाल से सम्पर्क किया। उस दलाल ने पासपोर्ट बनाकर भेजने के लिए ढाई लाख रुपये लिये थे। इसके लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि डेढ़ लाख रुपये पासपोर्ट और टिकट हाथ आने पर दिया गया था।
चल रहा समानांतर पासपोर्ट कार्यालय
दोनों ने बताया कि कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर दलालों की एक गली है। यहां टूर व ट्रैवल के नाम पर बिना दस्तावेज के पासपोर्ट दिलाने का काम होता है। बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग यहीं से पासपोर्ट बनवाते हैं।
फर्जी पासपोर्ट की सीरीज चिह्नित
पिछले पांच महीनों से फर्जी पासपोर्ट के सहारे दूसरे मुल्कों में जाने की फिराक में लगे लोगों की धड़पकड़ यूं ही नहीं शुरू हुई है। दरअसल, कोलकाता में इमिग्रेशन विभाग ने कुछ शृंखला के पासपोर्ट में खेल का पता लगाया है।
पता चला है कि दलालों ने अलग-अलग नाम व पते पर के, एच और ई सीरीज के पासपोर्ट बनवा लिए हैं और उसके नाम और फोटो में छेड़खानी कर बांग्लादेशियों को बेच रहे हैं।
दलाल इसके लिए गरीब युवकों को ढूंढ़ते हैं। वहां उनकी शिक्षा और पते के दस्तावेज की फोटोकॉपी लेकर पासपोर्ट बनवा लिए जाते हैं।