फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Two people of Balrampur died in terrorist attack in Jammu.

Balrampur: जम्मू आतंकी हमले में बलरामपुर के दो लोगों की मौत, 12 घायल, परिजन जम्मू के लिए रवाना

Mon, 10 Jun 2024 04:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

जम्मू में रविवार की रात एक बस पर हुए आतंकी हमले में मृतकों में दो बलरामपुर के हैं। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है और परिजन जम्मू के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
Balrampur: Two people of Balrampur died in terrorist attack in Jammu.
आतंकी घटना में बलरामपुर के अनुराग व रुबी की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू में रविवार की रात तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद शिवखोड़ी में भगवान शिव का दर्शन कराकर यात्रियों को लेकर बस लौट रही थी। हमले में जिले के दो तीर्थयात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं 12 यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें जम्मू के रियासी जिले के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर सोमवार को परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए, वहीं गांवों में कोहराम मचा है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि रात में जम्मू प्रशासन से संपर्क किया गया और वहां दो अधिकारियों की टीम भेजी गई है। गृह विभाग ने आतंकी घटना में प्रभावितों की सूची जारी की है। जिसमें सदर तहसील के कांदभारी गांव की रूबी (15) पुत्री स्व. अछैबर वर्मा व उतरौला तहसील के नयानगर विशुनपुर बनकटवा निवासी अनुराग वर्मा (10) पुत्र राजित राम की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हार पर रार: 'पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा'; भाजपा के 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताई हारने की ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर, पासी-ठाकुर दूसरे स्थान पर; इस वजह से भाजपा को मिली मात


इसके अलावा 12 लोग घायल हैं। जिसमें तहसील सदर के मधवाजोत गांव के संतोष कुमार वर्मा (34) पुत्र अयोध्या प्रसाद, गीता वर्मा (28) पत्नी संतोष वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा (35) पुत्र अयोध्या प्रसाद, शिवा वर्मा (6) पुत्र संतोष वर्मा घायल हैं। यह चारों एक ही परिवार के हैं। इनके साथ ही गईं भगवतपुर निवासी ऊषा पांडेय (42) पत्नी राम गोपाल भी घायल हैं। वहीं कांदभारी निवासी विमला देवी (50) पत्नी स्व. राम अछैवर वर्मा, मैना (20) पुत्री स्व. राम अछैवर, नरायनपुर गांव के विकास वर्मा (32), इसके अलावा उतरौला तहसील के शाहपुर इटई पूरे लालाडीह निवासी ऊषा देवी (45) पत्नी रामाकांत, काजल उर्फ अंशिका वर्मा (16) पुत्री रमाकांत, पकड़ी बनकटवा के राजित राम (40) पुत्र रामकुमार तथा शारदा देवी (38) पत्नी राजित राम घायल हो गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू, नारायणी हास्पिटल जम्मू एवं जिला हास्पिटल जनपद रियासी में चल रहा है। सभी घायल सुरक्षित हैं। बताया कि पीड़ितों की तत्काल मदद के लिए गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी से सम्पर्क कर रात में ही एडीएम गौतमबुद्ध नगर एवं एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी को जम्मू रवाना करा दिया है।

इसके साथ ही जनपद बलरामपुर से भी दो अधिकारियों तहसीलदार न्यायिक तुलसीपुर ज्ञानेंद्र सिंह तथा ओम प्रकाश चौहान निरीक्षक को जम्मू के लिए रवाना कर दिया है। यह अधिकारी अस्पतालों में पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था देखेंगे और हर पल की जानकारी जिलाधिकारी को देते रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अनुपम शुक्ल व जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed