Balrampur: पंजाब से नेपाल जा रही कार बस से टकराई, दो की मौत और दो घायल, भैयादूज मनाने जा रहे थे घर
बलरामपुर के रामनगर में हुए एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विस्तार
बढ़नी से आ रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस व कार की राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर रामनगर के पास शनिवार की सुबह आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक व घायल सभी नेपाल के रहने वाले हैं। वह पंजाब के मोहाली से घर पर भैयादूज मनाने नेपाल जा रहे थे। शनिवार को पचपेड़वा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रामनगर के पास मोहाली पंजाब से आ रही कार व बढ़नी से बलरामपुर आ रही रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बिल्कुल चिपक गया, जबकि बस सड़क किनारे नीचे चली गई।
हादसे में कार से आ रहे चालक दिनेश बेलबासे (37) पुत्र कुमार मधु बेलवासे निवासी बाड गंगा नगर पालिका वार्ड नंबर 09 बरदहवा पुलिस चौकी पिपरा जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल व उनकी पत्नी शारदा बेलबासे (37) व उनके साथ उनके वाहन में सवारी के रूप में मौजूद अनिल सपकोरा (27) पुत्र कलाधर शर्मा निवासी गैडाकोट छह नवल परासी बर्द घाट सुरता पूर्व जिला नवलगंज नेपाल, टेक बहादुर (27) पुत्र देवबहादुर निवासी जीतपुर चार नम्बर पुलिस चौकी जीतपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र व उनकी पत्री धनकला (50) घायल हो गए।
कार सवार कार चालक दिनेश बेलबासे व अनिल सपकोरा व टेक बहादुर व धनकला घायल हो गये। जिसमें अनिल सपकोरा की मौके पर ही दुर्घटना से उनके सिर पर आई गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गई। कार चालक दिनेश बेलबासे को घायल अवस्था में कार को कटवाकर उसमें से निकलवाकर उपचार के लिए सीएचसी पचपेड़वा भेजा गया था, जिनकी इलाज के दौरान सिर में आयी गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गई। टेक बहादुर व धनकला को जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है।
भैयादूज मनाने जा रहे थे घर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.