बलरामपुर पंचायत चुनाव : पंचायत के सभी सीटों पर आरक्षण सूची जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग व निदेशालय पंचायती राज विभाग के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के सभी सीटों पर अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। पंचायत विभाग की तरफ से तैयार आरक्षण सूची को डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के पास ले गए। डीएम के साथ-साथ सीडीओ अमनदीप डुली ने तैयार आरक्षण की सूची देखी और उसे सार्वजनिक करने की अनुमति दे दी।
डीएम की अनुमति मिलने के बाद डीपीआरओ ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को आरक्षण सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए तत्काल ब्लॉक कार्यालयों के सूचना पट पर चस्पा कराने और ग्रुप पर फोटो अपलोड कराने का निर्देश दिया। अपरान्ह् 11 बजे तक सभी ब्लॉकों पर सूची चस्पा करा दी गई। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य की सूची जिला पंचायत कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने चस्पा करा दी।
जारी सूची के अनुसार ग्राम प्रधान के 800 सीटों में से विभिन्न वर्गों के लिए 484 सीटें आरक्षित कर दिए गए हैं। ग्राम प्रधान पद पर चार-चार सीटें अनुसूचित जनजाति महिला व अनुसूचित जन जाति, 38 सीटें अनुसूचित जाति महिला व 69 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पद पर 75 व अन्य पिछड़ा वर्ग पर 141 सीटें आरक्षित हुई हैं। 153 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ग्राम प्रधान की 316 सीटें अनारक्षित कोटे में रखी गई हैं।
बीडीसी सदस्य की 608 सीटें आरक्षित
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 993 की तुलना में 608 सीटें आरक्षित की गई हैं जबकि 385 सीटें अनारक्षित वर्ग में हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 8, अनुसूचित जाति महिला के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 88, पिछड़ी महिला के लिए 90 और पिछड़े वर्ग के लिए 173 सीटें आरक्षित हुई हैं। 197 सीटें महिलाओं को दी गई हैं।
जिला पंचायत सदस्य का वार्डवार आरक्षण
जिला पंचायत सदस्य पदों पर 40 की तुलना में 23 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं जबकि 17 सीटें अनारक्षित कोटे में हैं। अनूसूचित जाति की महिला के लिए दो, अनुसूचित जाति के लिए तीन, पिछड़ी महिला के लिए चार, पिछड़े वर्ग के लिए 6 और महिलाओं के लिए 8 सीटें रिजर्व की गई हैं। खगईजोत व बेलवा सुल्तानजोत को अनुसूचित जाति महिला, पिपरी कोल्हुई, लक्ष्मीनगर व शिवपुरा अनुसूचित जाति, इटईरामपुर, सरायखास, रेहरा बाजार व रतनपुर पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
रामपुर बनघुसरा, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, गौरा बगनहा, टेढ़वा टप्पाबांक व शिवानगर की जिला पंचायत सीटें पिछड़े वर्ग में रखी गई हैं। महुआधनी, मथुरा, गंगापुर बांकी, चौधरीडीह, उतरौला ग्रामीण, मानापार बहेरिया, पटियालाग्रंट व शाहपुर इटई को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है।
प्रमुख पद का आरक्षण
ब्लाक प्रमुख पद पर 9 की तुलना में चार सीटें आरक्षित की गई हैं जबकि पांच सीटें अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ी महिला, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए एक-एक सीटें रिजर्व कर दी गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के कोटे में उतरौला, पिछड़ी महिला के कोटे में श्रीदत्तगंज, पिछड़े वर्ग के कोटे में बलरामपुर और महिला के कोटे में पचपेड़वा ब्लाक के प्रमुख का पद आरक्षित किया गया है।
ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति : ब्लॉक सदर
अनुसूचित जाति महिला-सिरसिया, बांसेडीला, चारोकाफिरी, चिरैय्या, दूल्हापुर बल्लीपुर, मधवाजोत व भूसैलवा।
अनुसूचित जाति-लालनगर, कटिया, इमिलिया, बेलहा, गोपालपुर, देवरावां, खैराही, सैवरहा, खरहरगरही, बेनीजोत, गैंजहा, गौरा तिरकौलिया, नरायनपुर मझारी व सिंघवापुर।
पिछड़ी महिला- गंगापुर बांकी, नौबस्ता मुड़िला, बलुवा बलुई, बिराहिमपुर, रघवापुर, मदारा, बहरेकुइंया, बगाही, आड़र पाकड़, जमुनही व सोनार।
पिछड़ा वर्ग-गंगापुर वीरपुर, सेखुईया, महादेव मिश्र, सोनपुर, बघनी, भीखपुर, रतनपुर, गुलरिहा पुरैना, सिरसिया, रामपुर बनघुसरा, शंकरपुर, दूल्हापुर हनुमंतनगर, गंगापुर लखना, बरांव, धर्मपुर, कलवारी, बालपुर, विशुनापुर, धुसाह व खजुरिया।
महिला-भीखमपुर, लुचुइया, कांदभारी, नंदनगर अचानकपुर, गोंदीपुर, लिलवा, देवरिया रानीजोत, कोलवा, पैगापुर, राजघाट, कैलाशगढ़, कोइलिहा, समदा, श्रीनगर, जोरावरपुर, शेखापुर, झौहना, सेमरहना, बफावा, परसियामाफी व उदईपुर।
ब्लॉक श्रीदत्तगंज
अनुसूचित जाति- दारीचौरा, बेलई बुजुर्ग, पिपरा याकूब व महुआ इब्राहिम।
पिछड़ी वर्ग महिला-बिथरिया परसपुर, क्यामजोत, इटईमैदा, त्रिलोकपुर, अहिरौला नगवा, कालूबनकट व पुरैनाकानूनगो।
पिछड़ा वर्ग- लखमा, तखतरवा, खरदौरी, बरगदवा, कपौवा शेरपुर, महदेइया सिरसिया, जगदेवा, मनियारिया, नंदमहरा, रसूलपुर, पड़रीरामनाथ व बदवलिया।
महिला- बनगवां, मुजहनी, सहदेइया, गिद्घौर, विश्रामपुर, विशम्भपुर, मुजहना, बायभीट, कालिंजरग्रंट, निरंजनपुर, चंदापुर, अमारेभरिया, केरावगढ़ व पटियालाग्रंट।
ब्लॉक उतरौला
अनुसूचित जाति-बदलपुर चौखड़िया, उपरौहुला, मोहनजोत, शेरगंजग्रंट, इमिलिया बनघुसरा व पुरैनिया जाट।
पिछड़ी महिला- बनकटवा, मझौवाकांद, तेंदुआतकिया, जोगिया करैहिया, पालापुर व रामपुर कला।
पिछड़ा वर्ग-मोहम्मदनगर ग्रंट, बढ़या पकड़ी, उतरौला ग्रामीण, मसीहाबाद ग्रंट, हरिकिशना, रूस्तमनगर, बरहराकोट, चीती, बिलरिया, सिकरामाफी, पनवापुर व महिली।
महिला- पिपराराम, देवरिया मैनहा, बरमभारी, भैरमपुर, देवरिया जंगली, बारम, बासूपुर, सकराइटई आदम, तिलखी बढ़या, जोगीपुर, रेहरामाफी, अल्लानगर व गरीबनगर।
ब्लॉक रेहरा बाजार
अनुसूचित जाति-ग्वालियरग्रंट, रुधौली बुजुर्ग, हसऊपुर, सरायखास, विशम्भरपुर व घोघरा।
पिछड़ी महिला-मुबारकपुर, जखौली, खरिका मासूमपुर, छितलूपुर, परशुरामपुर, जाफरपुर, हसनापुर व किशुनपुर सागर।
पिछड़ा वर्ग-देवरिया इनायत, इटवा, गोकुला बुजुर्ग, सहजौरा, किशुनपुरग्रिंट, बंजरिया हुसैन, तेंदुआ भानपुर, अचलपुर घाट, अचलपुर रूप, नथईपुर कानूनगो, कोटवादरगाह, किरतापुर, पिपराग्रिंट व भेलया मदनपुर।
महिला-बूधीपुर, दतलूपुर, कुरथुवा, पतकरपुर, मीरपुर, बसावन बनकट, रानीपुर, नथईपुर कुंवर, देवारीखेरा, कम्मरपुर, कुशमौरा, जुवारा, कथरहाऐवजपुर, महुवा, नौव्वाकोहर व ऐदहा।
ब्लॉक गैड़ास बुजुर्ग
अनुसूचित जाति-बड़हरी, परसौना, शाहपुर तप्पाबांक व हुसैनाबाद ग्रंट।
पिछड़ी महिला-रसूलाबाद, हासिमपारा, नगवा, मोहम्मदपुर बंजरहा।
पिछड़ा वर्ग-टेढ़वा नवाबाद, धौरहरा, सहियापुर, कैथवलियासलेमपुर, बढ़या भैसाही, मलमलिया व बौड़िहार।
महिला-बंजरिया, मंगईपुर, दौलताबाद ग्रंट, प्रानपुर, पिड़िया बुजुर्ग, पकड़ी भुवारि व पिरैलामाफी।
ब्लॉक तुलसीपुर
अनुसूचित जाति-महदेइया, लालपुर लैबड्डी, सुखरामपुर, गनेशपुर, पूरनपुर, परसपुर करौंदा व रमवापुर।
पिछड़ी महिला-औरहिया, भगवानपुर रतनपुर, बडगौ, कोहड़ौरा, रामगढ़ मैटहवा, बरगदही, पूरनपुर अर्जुनपुर, अमरहवा व तुलसीपुर देहात।
पिछड़ा वर्ग-भंगहाकला, लालबोझी, बरदहवा, मुड़िला, परसियाकला, गैड़हवा, महादेव हरिहरनगर, कल्यानपुर, खैरहनिया, महादेव जमुनी, नन्हुआपुर, कनहरा, लालनगर सिपहिया, लोहेपनिया, रेहरा, लक्ष्मनपुर, जयनगरा व गढ़वा।
महिला-सोनपुर धुतकहवा, प्रेमनगर, सुदर्शनजोत, बनकटवा कला, लैबुड़वा, परसिया गौरी, ठाकुरापुर, मिर्जापुर, महादेव गोसाईं, सिकटिहवा, दुंदरा, बेलीकला, हड़पुर जनकपुर, मैनहवा, भगवानपुर, नौव्वा, रूपनगर, बेलीखुर्द, मूड़ाडीह, पूरेछीतन व भंभरी।
ब्लॉक हरैया सतघरवा
अनुसूचित जाति-टेढ़वा, श्रीनगर, भत्ता, प्रानपुर, गनवरिया लक्ष्मनपुर, ठाकुरजोत, इटवा, अहलादनगर, उदईपुर खैरहनिया, लंबीकोहर व ठठरहिया।
पिछड़ी महिला-शंकरपुर, नंदनगर जुम्मनडीह, अरनहवा, धौरीकला, सिकंदरबोझी, सरकहवा, सहिजना, कमदा, हसनापुर व धामपुर।
पिछड़ा वर्ग-बनघुसरी, बसंतपुर, इमिलिया, उदईपुर गनवरिया, कोड़री, गनेशपुर, ललिया, बलदेवनगर, मजगवां, बनकटवा खुर्द पतझी, धामाचौरी, भरहापारा, बेलवा, रामनगर, हरैया सतघरवा, काशीपुर, मटियारिया, मकुनहवा, हाथीगर्दा व लक्ष्मनपुर खैरहनिया।
महिला-महादेव बांकी, किला, भुसैलिया, जोगियाकला, मदारगढ़, सुगानगर लहेरी, मोतीपुर कला, तुरकौलिया, परसपुर कमदा, सिरैहिया, लखौरा, टेढ़ी परास, चौकाकला, विशुनपुर बढ़ईपुरवा, गनवरिया, अंबरनगर, सतरहिया, बेलभरिया, बरहवा, लालपुर कंजेभरिया व लक्ष्मनपुर धर्मपुर।
ब्लॉक गैसड़ी
अनुसूचित जनजाति- पिपरा दुर्गानगर व खदगौरा।
अनुसूचित जाति महिला-पकड़ी पटोहा, चिउटिहवा, सदवापुर, बेलहसा व नचौरी।
अनुसूचित जाति-जमधरा, चौहत्तर खुर्द, बिलोहा बनकसिया, बकौलीराजपुर, लक्ष्मीनगरनिश्चलडीह, रनियापुर, बकौली डालपुर, कोइलखार, बढ़ईपुरवा व महादेव शिवपुर।
पिछड़ी महिला-गनवरिया कला, खखरा, छपिया सुखरामपुर, जगदीशपुर, सिंहमुहानी, बखरकोटवा, मोतीपुर कुड़ोहा, लुधौरी, चरमबोझिया, नौबस्ता कला व मस्जिदिया।
पिछड़ा वर्ग-जमुनीकला, कठेर, गौरा बगनहा, सूरतसिंहडीह, संझवल, धंधरा, जिगनिहवा, चौकिया, चौबेपुर, मोहकमपुर, हलौरा, टेंगनहवा, नवानगर, ठाकुरापुर, पिपरा, चैनपुर, मदरहवा, माधवडीह, बेतहनिया कन्हईडीह व चतुरनगर।
महिला-जानकीनगर, जहदरिया, नचौरा, बगहीसीर, मिश्रौलिया, मधनगर, जीतपुर, परसा पलईडीह, केवलपुर, लठावर, भोजपुर थारू, मझौवा, रमवापुर थारू, गोविंदपुर, हरहनहवासुस्ता, बघेलखंड, बनगाई, भदुई, रहमरवा, इटई व मुतेहरा।
ब्लॉक पचपेड़वा
अनुसूचित जनजाति- वीरपुर सेमरा व खदगौरा।
अनुसूचित जाति महिला-मनकौरा, लालपुर भवनडीह, नौबस्ता व बंजरिया,
अनुसूचित जाति-नरायनपुर जुड़वनिया, रमनगरा, रमवापुर, नरचहवा सैफ, कटैयाभारी, धमौली व सिसहनिया खोपलापुर।
पिछड़ी महिला-ललभरिया, संग्रामपुर, लैबुड़वा, विशुनपुर टनटनवा, नावडीह, मोतीनगर, अचकवापुर, बनघुसरी व सौनहवा।
पिछड़ा वर्ग- भैसहवा, मनोहरापुर, गोबरी, बड़गौ, हरनहवा परसिया, बानगढ़ पिपरी, मदरहवा कला, चौरसी, मोतीपुर सेमरी, फरेंदी, सोनहटी, सिसहनिया बरगदही, इमिलिया कोडर, भुसहर पुरई, विशुनपुर विश्राम, भुसहर ऊचवा, चंदनपुर व सोमरहवा।
महिला-सोनपुर, नरायनपुर थुम्हवा, सकरीकुइयां, मानपुर सोनबरसा, आदमतारा, सुगानगर डुमरी, मदरहिया, परसपुर, मिश्रौलिया, सिसवा, लौकहवा, हरखड़ी, बेलभरिया, सकलदा, भगवानपुर खादर, बरगदवा सोहना, धुवौलिया, पिपरहा जमुनी व ठुढवलिया।