फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Mother and daughter die after being electrocuted in a hotel, son narrowly escapes

Balrampur: होटल में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, मासूम बेटा बाल-बाल बचा

Wed, 01 Oct 2025 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, तुलसीपुर/बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, तुलसीपुर/बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Oct 2025 02:10 PM IST
सार

बलरामपुर के तुलसीपुर में करंट की चपेट में आने से एक मां व उसकी 13 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं, पास में सो रहा पांच वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन
Balrampur: Mother and daughter die after being electrocuted in a hotel, son narrowly escapes
घटना से गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर के मिल चुंगी नाका क्षेत्र में मंगलवार की रात ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे मोहल्ले को दहला दिया। करंट की चपेट में आकर मां और उसकी 13 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय मां-बेटी होटल में ही रुकी थीं, जबकि पास में सो रहा पांच साल का बेटा जिंदगी और मौत के बीच से बच निकला।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार रात होटल बंद करने के बाद बेबी अपनी बड़ी बेटी छाया (13) और छोटे बेटे आदित्य (5) के साथ होटल में ही सोने चली गई थी। बताया जाता है कि देर रात पंखा खराब हो गया। बेबी ने जैसे ही उसे छूकर ठीक करने की कोशिश की, करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छह की मौत: खेत में काम करने से मना करने पर किसान ने दो किशोरों को काट डाला... फिर परिवार समेत खुद को लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गायत्री प्रजापति के सिर में लगे 18 टांके... बेटियों ने बताई जेल के अंदर की कहानी, बोलीं- ये साजिश है


मां को छटपटाता देख बेटी छाया दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की गिरफ्त में आ गई। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई। वहीं, पास में सो रहा आदित्य सुरक्षित बच गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा विद्युत करंट से होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed