फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Flood like situation in 15 villages.

Balrampur: पहाड़ी नाले में उफान से 15 गांव बाढ़ की चपेट में, प्रशासन सक्रिय, ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी

Sun, 18 Aug 2024 02:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

बलरामपुर के महाराजगंज के तराई इलाके के 15 गांव पहाड़ी नाले के पानी के उफनाने से बाढ़ की चपट में आ गए हैं। ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Balrampur: Flood like situation in 15 villages.
स्कूल में भरा पानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ी नाले में उफान से महराजगंज तराई के 15 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रास्तों पर पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, राप्ती नदी भी चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गई है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन


पहाड़ी खरझार नाले में शनिवार की रात एकाएक पानी बढ़ गया। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो गांव के चारों ओर पानी भरा दिखाई दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। बाढ़ का पानी कुछ लोगों के घरों में घुस गया है। ऐसे में लोग बचाव की कोशिश में लगे हुए हैं। पानी सड़क पर बहने के कारण आवागमन बंद हो गया है। स्कूल व पंचायत सचिवालय में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- जिन्हें अयोध्या से नफरत वो सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेल कर्मियों को निर्देश, राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए करें मिठाई और पानी का इंतजाम


पहाड़ी नाले में उफान के कारण रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह, शांतिपुरवा, जगरामपुरवा, लहेरी, सुगानगर, लोनियनपुरवा, औरहिया, सहबिनिया, साहेबनगर, पटोहाकोट, पूरे छीटन, अमरहवा कला, अमरहवा खुर्द, तिवारी डीह, बनकटवा, लोहेपनिया, जमुनपुर व दादव गांव बाढ़ की चपेट में है। वहीं, नेपाल के कुसुम क्षेत्र में बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती नदी चेतावनी बिंदु 103.630 मीटर के सापेक्ष 103.650 मीटर तक पहुंच गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया अलर्ट
नेपाल राष्ट्र में एवं जनपद में भारी बारिश होने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नेपाल में बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार को डेंजर लेवल तक पहुंचने की संभावना है। इसके दृष्टिगत नागरिकों को नदी के किनारे या बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों, बूढ़ों को पानी से दूर रहने को कहा गया है।

कंट्रोल रूम सक्रिय
बाढ़ को देखते हुए कंट्रोल रूम के नंबर- 05263-236250, 9170277336 व 8960010336 या टोल फ्री नम्बर 1077 पर कॉल करके मदद प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार तहसील सदर में स्थापित तहसील स्तरीय कन्ट्रोल रूम के नम्बर 05263-234024, तुलसीपुर 9454416070 या 8400696224 तथा उतरौला में 9454416061 या 05265-252469 पर कॉल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed