फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister Yogi Adityanath Yuva Sammelan in Ayodhya.

Ayodhya: अखिलेश यादव पर हमलावर हुए सीएम योगी, बोले- अयोध्या को बदनाम करने वाले दुष्कर्मियों के साथ खड़े

Sun, 18 Aug 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Aug 2024 03:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या से नफरत करने वाले नगर के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं और फेक न्यूज फैला रहे हैं। अयोध्या को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief minister Yogi Adityanath Yuva Sammelan in Ayodhya.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा और जो इस नगरी से नफरत करते हैं, वे सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए फेक न्यूज चलाई जा रही है। सीएम योगी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में ऐसे लोगों ने ही यह दुष्प्रचार किया कि अयोध्या की 13000 एकड़ भूमि तीन लोगों को आवंटित कर दी गई जबकि ऐसा कोई आवंटन नहीं किया गया। इसी तरह धर्मपथ और रामपथ पर 3800 स्ट्रीट लाइट चोरी होने की सूचना प्रसारित की गई जबकि इन लाइटों को वेंडर ने लगाया ही नहीं था और पैसा निकालने के लिए साजिश रची थी। अब वेंडर शिकंजे में आ गया है। जल्द ही उसके आकाओं को भी शिकंजे में लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: सक्रिय हुई प्रदेश सरकार, छुट्टी के दिन खुला रहा शिक्षा निदेशालय, सीएम आज करेंगे आपात बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा के लिए गले की हड्डी बना फैसला, उपचुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी को लगा झटका


अयोध्या को कटघरे में खड़ा करने के साथ ही साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। यह वही लोग हैं जो दुष्कर्मियों के समर्थन में खड़े होते हैं। इन्हीं लोगों ने अयोध्या में निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाई थी। हर दुष्कर्मी और अपराधी को निर्दोष साबित करना इन लोगों ने अपना लक्ष्य बना लिया है। इन लोगों के साथ सद्भाव से नहीं सख्ती से पेश आया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 13 छात्र- छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया

 इसी कड़ी में 12 युवाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सीएम योगी ने 78 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed