फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Five children drowned in the college hostel pond, two brothers died

Balrampur: महाविद्यालय के छात्रावास तालाब में पांच बच्चे डूबे, दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 29 May 2025 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 03:18 PM IST
सार

बच्चे स्वीमिंग पूल खोजने के चक्कर मे निर्माणाधीन तालाब में पहुंच गए और नहाते-नहाते डूब गए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Balrampur: Five children drowned in the college hostel pond, two brothers died
हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर शहर के तुलसीपुर रोड पर स्थित महारानी लाल कुवंरि महाविद्यालय (एमएलके) के छात्रावास में स्थित तालाब में पांच बच्चे नहाते समय डूब गये। तीन तो बचकर निकल आए लेकिन गहरे पानी में जाने से दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के भलुहिया गांव के विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे हैं, मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बुधवार को भुलहिया गांव से विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे अपने तीन अन्य साथियों के साथ शहर में स्वीमिंग पूल खोजते हुए आये थे। स्वीमिंग पूल की जानकारी न होने पर छात्रावास में निर्माणाधीन तालाब को देख रूक गये। दोपहर करीब दो बजे पांचों नहाते-नहाते तालाब के गहरे में पानी में चले गये। जिसमें डूबने से सार्थक (14) तथा पार्थ (10) की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा तालाब से भुलहिया गांव के अयांशु उपाध्याय (14), रूद्रांश उपाध्याय (15) तथा धीरेंद्र उपाध्याय (13) प्रयास करके निकल आये। तीनों निकलते ही भागकर थाने पहुंचे और दो साथियों के डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed