फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balda Colony Blacked overnight

बाल्दा कॉलोनी में रातभर बत्ती गुल, उपकेंद्र पर फूटा गु्स्सा

Sat, 27 Sep 2014 12:47 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Sep 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Balda Colony Blacked overnight

यूं तो शुक्रवार को शहर के कई इलाके बिजली संकट की चपेट में रहे लेकिन जबर्दस्त दिक्कत का सामना किाय बाल्दा कॉलोनी के लोगों ने। कॉलोनी में बिजली का खंभा टूटने से रातभर अंधेरा रहा।

विज्ञापन


सुबह भी लेसा ने समस्या दूर करने की कोई कोशिश नहीं की। इससे नाराज लोगों का गुस्सा बीकमपुर उपकेंद्र पर फूटा, तब जाकर लेसाकर्मी सक्रिय हुए और दोपहर तक आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन


बाल्दा कॉलोनी में गुरुवार रात 1:30 बजे बिजली का खंभा टूट गया था। इस वजह से यहां आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना बीकमपुर उपकेंद्र जाकर दी। इसपर बाल्दा कॉलोनी की बिजली बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर कोई भी लेसाकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बिना बिजली के बाल्दा कॉलोनी के लोग बेहाल हो गए। सुबह 11 बजे तक भी जब बिजली नहीं आई तो लोग बीकमपुर उपकेंद्र पहुंच गए। यहां उपकेंद्र पर वे प्रदर्शन करने लगे।

लेसाकर्मियों से लोागों की नोंकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दूसरा खंभा लगाकर दोपहर करीब दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।

उधर केशवनगर में एलटी वायर को बदलने का काम चल रहा था। इस वजह से दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बिजली ही नहीं आई। उधर आनंदनगर में लाइन मरम्मत का काम चल रहा था।


इस कारण सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी। हाथीखाना में भी बिजली की लाइन की मरम्मत के कारण सुबह 11 से 2:30 बजे तक लोग बिना बिजली के बेहाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed