{"_id":"6438cb93ccd2ef6be00afe44","slug":"bahujan-samaj-party-chief-mayawati-pays-tribute-to-dr-bhim-rao-ambedkar-on-his-birth-anniversary-today-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि
Fri, 14 Apr 2023 03:46 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Apr 2023 03:46 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अम्बेडकर जयंती पर पार्टी कार्यालय पर पुष्प अर्पित करतीं बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पहले कांग्रेस और सपा के राज में गरीबी, बेरोजगारी और द्वेषपूर्ण क्रियाकलापों की मार रही। अब भाजपा सरकार में भी यही हो रहा है। विकास का छलावा दिखाया जा रहा है जिससे मुक्ति के लिए जनता बेचैन है। वह डा. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रही थीं।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले बाबा साहब का जीवन संघर्ष करोड़ों मजदूरों, गरीबों, वंचितों व अन्य मेहनतकश समाज के लिए आज भी उम्मीद की एक किरण है। उनकी विचारधारा के विरोधी सत्ताधारी लोग आज अपनी कमियों को छिपाने के लिए उनके बनाए संविधान की दुहाई देते हैं पर यह देश का सौभाग्य है कि बाबा साहब जैसा महापुरुष इस देश को मिला। उन्हीं के जन्म दिवस पर 14 अप्रैल 1984 को बसपा का गठन हुआ।
विज्ञापन
बसपा उन्हीं की विचाधारा का अनुसरण करती है। सांप्रदायिक ताकतों ने बसपा को कमजोर करने के लिए तमाम घिनौने हथकंडे अपनाए पर बसपा मजबूती के साथ खड़ी है। बाबा साहब के बताए मार्गों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती हैं। कहा कि यूपी सरकार उनके नाम पर बने भव्य स्थलों, स्मारकों, पार्कों आदि का उचित संरक्षण करें और गांव गांव में उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षाओं की गारंटी दे तो यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही सरकार अपने जातिवादी द्वेष व कथनी करनी के भेद को मिटाए तो उचित रहेगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
#WATCH उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/8TaI84lcS8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2023