{"_id":"6040dcf3cec2d66cbe2a99e7","slug":"bahubali-mukhtar-s-son-reaches-hazratganj-police-station-to-record-statement-with-lawyer-reward-of-25-thousand-rupees-on-both","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वकील के साथ बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंचे बाहुबली मुख्तार के बेटे, दोनों पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के साथ बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंचे बाहुबली मुख्तार के बेटे, दोनों पर 25-25 हजार का इनाम
Thu, 04 Mar 2021 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
बयान दर्ज कराने जाते मुख्तार के दोनों बेटे
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के बाहुबली विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे बृहस्पतिवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज थाने पहुंचे। उनके साथ वकीलों की लंबी फौज थी। करीब एक घंटे तक थाने में रहने के बाद वापस चले गये। उनको जल्द ही फिर से बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मुख्तार के दोनों बेटों पर दर्ज मुकदमें के विवेचक सेवानिवृत्त हो गये। नए विवेचक के सामने पहुंचकर दोनों ने अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान वहां विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहें।
हजरतगंज थानाक्षेत्र के डालीबाग में जालसाजी व साजिश कर जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा अगस्त 2020 में दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह कार्यवाही लेखपाल की तहरीर पर किया था। जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल की तहरीर में आरोप लगा था कि डालीबाग की जिस जमीन पर मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम से टॉवर बनाया गया था। वह जमीन मो. वसीम की थी। वसीम पाकिस्तान चले गये थे। इसके बाद संपत्ति निष्क्रांत के रुप में दर्ज हो गई थी। इस जमीन को हासिल करने के लिए मुख्तार अंसारी व उनके बेटों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किये। इसके बाद जमीन दो टॉवर का निर्माण कराया। 14 अगस्त 2020 को जांच के बाद निष्क्रांत घोषित कर दी गई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की जांच की जा रही है। इसी दौरान अवैध कब्जा हटवाने के लिए दोनों टॉवर को जमींदोज कर दिया गया था।
पुलिस ने घोषित किया था 25-25 हजार का इनाम
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनाें बेटों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद भी पुलिस का दावा था कि उनकी तलाश की जा रही है। लेकिन यह दावा सिर्फ कागजी ही रहा। इस दौरान दोनों आत्मसमर्पण करने की जुगत में लगे रहें। पुलिस के मुताबिक दोनों ने कोर्ट से अरेस्ट हासिल कर लिया है।

फरारी के दौरान अब्बास ने जयपुर में रचाई शादी
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के जिन बेटों की तलाश हजरतगंज पुलिस कर रही थी। उनमें से बडे़ बेटे अब्बास अंसारी ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में जयपुर जाकर शादी रचा ली। इसकी जानकारी पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो से हुई। इसके बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसी बीच दोनों को कोर्ट से स्टे मिल गया। जिसके बाद पुलिस सिर्फ हाथ मसलती रह गई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक दोनों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया है। पुलिस का दबाव पड़ने पर दोनों अपना बयान दर्ज कराने आये हैं। पूछताछ की जा रही है।
बयान दर्ज कराने के लिए फिर से बुलाया गया
प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक एक फरवरी को मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी को बुलाया गया था। उस दिन करीब दो घंटे तक थाने में पूछताछ की गई। इसके बाद दोबारा 4 मार्च को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को अब्बास व उमर अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। जिसके बाद विवेचक ने उनसे कई सवाल किये। बाहुबली के दोनों बेटों के साथ कई वकील भी पहुंचे थे। इस दौरान एक वकील उनके साथ विवेचक के सामने भी मौजूद रहा। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद जाने के लिए कहा गया। उनसे कहा गया कि जल्द ही दोबारा बुलाया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक अभी कई सवाल बाकी है। जिनका जवाब मुख्तार अंसारी के बेटों को देना है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मुकदमें में आगे की कार्यवाही की जाएगी।