{"_id":"670d66276c19c6b6490dda43","slug":"bahraich-violence-news-cm-yogi-will-meet-victims-of-bahraich-violence-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच हिंसा : पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बवाल में चली गई थी एक शख्स की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच हिंसा : पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बवाल में चली गई थी एक शख्स की जान
Tue, 15 Oct 2024 12:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:12 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार कुमार से घटना को लेकर बात की। वहीं सीएम योगी के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। मृतक रामगोपाल का परिवार मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गया है। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह पुलिस और पीएसी टीम के साथ गांव पहुंचे थे। कुछ देर पहले परिवार विधायक के साथ लखनऊ रवाना हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ता चला गया और इसकी चपेट में ग्रामीण इलाके भी आ गए। योगी मंगलवार को पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
हिंसा की आग में जला बहराइच
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और युवक की हत्या के बाद सोमवार को बहराइच जल उठा। शव गांव पहुंचने पर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लाठी-डंडे लेकर कस्बे में घुसे लोगों ने बाइक के दो शोरूम, एक अस्पताल को आग के हवाले कर दिया। दूसरे समुदाय के गांव में जाकर दो घरों को फूंक दिया। डीएम, एसपी समेत आसपास के जिलों की फोर्स पहुंची। पीएसी के जवान भी पहुंचे, लेकिन दोपहर तक हालात काबू नहीं कर पाए।
विज्ञापन
तब एडीजी एलओ व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश और गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता ने बहराइच पहुंचकर मोर्चा संभाला। आंसू गैस के गोले दागकर और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा गया। प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाला कोई भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू हुआ था विवाद
महराजगंज कस्बे में रविवार को विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय की आपत्ति के बाद शुरू हुए विवाद में रामगोपाल मिश्रा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह रामगोपाल का शव घर पहुंचा, तो अंतिम यात्रा में 5 से 6 हजार लोग शामिल हुए। लाठी-डंडों के साथ आक्रोश से भरी भीड़ शव लेकर महसी तहसील पहुंची व शव सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भीड़ के हाथ जो लगा, उसे आग के हवाले कर दिया
रामगोपाल की अंतिम यात्रा में जुटे लोगों में से करीब दो हजार लोग कस्बे और कबड़ियन पुरवा में घुस गए और तोड़फोड़-आगजनी की। कुछ घंटे तक पूरा इलाका भीड़ के कब्जे में रहा। भीड़ के हाथ जो लगा, उसे तोड़ दिया या आग के हवाले कर दिया। पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर उनको खदेड़ रही थी, लेकिन लोग फिर जुटते रहे। पुलिस की और कंपनियों और उच्चाधिकारी के पहुंचने के बाद बवाल कुछ शांत हुआ।
10 पर केस, 26 गिरफ्तार
इस मामले में अब्दुल हमीद, रिंकू उर्फ सरफराज, फहीम, राजा उर्फ साहिर खान, ननकऊ, मारुफ अली समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पहुंचे अफसरों ने संभाले हालात, स्थिति अब नियंत्रण में
हालात बेकाबू होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर उच्च अफसरों के उतरते ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई। सीएम के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे।
स्थिति संभालने के लिए चार आईपीएस अफसर, दो एएसपी, 4 डीएसपी को तैनात किया गया। मौके पर 12 कंपनी पीएसी, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी आरएएफ तैनात है। बहराइच में स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन