फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich violence: Father of deceased Ram Gopal said - Yogi gave money, house, but no action was taken against

बहराइच हिंसा: मृतक रामगोपाल के पिता बोले- योगी ने पैसा दिया, घर दिया, पर दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 19 Oct 2024 04:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Oct 2024 04:16 PM IST
सार

Bahraich violence: बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा के पिता ने कहा कि वह और उनका परिवार योगी आदित्यनाथ से नाखुश नहीं है। बस उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Bahraich violence: Father of deceased Ram Gopal said - Yogi gave money, house, but no action was taken against
मृतक युवक के पिता कैलाशनाथ मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच हिंसा में मृतक रामगोपाल के पिता ने एक बार फिर से न्याय न मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। सरकार ने हमें सहारा दिया है। बस जिस तरह से मेरे बच्चे को मारा गया है उस तरह से आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


महसी तहसील क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव में मीडिया से बात करते हुए मृतक के पिता कैलाश नाथ ने कहा कि योगी जी से हम मिले थे। उन्होंने हमारी बहुत मदद की है। हमको घर बनाने के लिए पैसा दिया है।  हमको स्वास्थ्य कार्ड दिया है। नगद रुपया भी दिया है।
विज्ञापन


बेटी को नौकरी देने की बात कही है। उन्होंने आगे भी हरसंभव मदद की बात कही है। ऐसे में योगी सरकार से हम संतुष्ट हैं। लेकिन जिस तरह से हमारे बेटे को मारा गया है वो बहुत ही गलत हुआ। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे बेटे को मारा गया है उसे तरह से दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही हैं। ऐसे में हमारी यही इच्छा है कि दोषियों के खिलाफ भी उसी हिसाब से कार्रवाई हो। मृतक के घर के बाहर अभी भी पुलिस का पहरा है और ज्यादा लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार कर चुका है एनकाउंटर की बात

Bahraich violence: Father of deceased Ram Gopal said - Yogi gave money, house, but no action was taken against
मृतक रामगोपाल की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

रामगोपाल मिश्रा का परिवार पहले भी एनकाउंटर की बात कह चुका है। परिवार यह बात पहले दिन से कह रहा है कि आरोपियों का मकान गिराया जाए और उनके सामने ही आरोपियों को एनकाउंटर करके मार दिया जाए। बीते दिनों रामगोपाल की पत्नी ने भी वीडियो जारी करके न्याय देने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed