फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Two friends who went to take bath in the river died by drowning, friend had come to meet from Ayodhy

बहराइच: नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, अयोध्या से मिलने आया था दोस्त; मामले की जांच जारी

Sat, 10 May 2025 07:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 May 2025 07:35 PM IST
सार

Two friends died in barabanki: बहराइच में दो युवकों की नदी में डूबकर मौत हो गई है। इसमें से एक युवक अयोध्या से अपने दोस्त से मिलने आया था। 

विज्ञापन
Bahraich: Two friends who went to take bath in the river died by drowning, friend had come to meet from Ayodhy
बाराबंकी में डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच जिले के ग्राम पंचायत पतरहिया के मजरा बोटनपुरवा निवासी राजू(26) पंजाब के जालंधर में रहकर नौकरी करता था। बीते दिनों वह गांव निवासी अपने दोस्त मनोज की शादी में शामिल होने गांव आया था। उसके साथ उसका दोस्त अयोध्या निवासी राहुल (25) भी आया था। शनिवार की शाम लगभग चार बजे राजू अपने दोस्त राहुल के साथ गांव के पास से गुजरी सरयू नदी में नहाने गया था। 

विज्ञापन


नहाते समय दोनो दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed