Bahraich: ज्वैलर की दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी, 70 ग्राम सोना ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सराफा व्यवसाई ने बताया कि चोर करीब 70 ग्राम सोना ले गए। वहीं, 15 से 20 किलो चांदी चोरी हुई है। थानाध्यक्ष ने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में असलहाधारी बदमाशों ने रविवार की रात फखरपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग किनारे स्थित पांडेय ज्वैलर्स की दुकान पर धावा बोला। बदमाशों ने दुकान का शटर व तिजोरी तोड़ दी और तिजोरी में रखा 25 किलो चांदी व 70 ग्राम सोना उठा ले गए। इस दौरान बदमाशों ने सीसीटीवी भी तोड़ डाला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी तो उनके होश उड़ गए।
चोरी की सूचना पर एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत है और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहे पर लखनऊ- बहराइच राजमार्ग के पास पांडेय ज्वैलर्स की दुकान है।
ये भी पढ़ें - यूपी में मौसम ने अचानक ली करवट, घने कोहरे से विजिबिलिटी कम हुई, लाइट जलाकर गुजरे वाहन
ये भी पढ़ें - यूपी: पचास से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंदी की बात पर गरमाई प्रदेश की सियासत, मायावती-प्रियंका हुईं हमलावर
30 लाख से अधिक की चोरी को दिया अंजाम
पीड़ित दुकान स्वामी प्रभाकर पांडेय ने बताया कि दुकान व तिजोरी में मिला कर 25 से 30 किलो चांदी व आभूषण रखे थे। वहीं लगभग 70 ग्राम सोना व सोने का आभूषण रखा था। उन्होंने बताया कि बदमाश लगभग 30 लाख से अधिक का सामान उठा ले गए।व्यापारियों में असलहाधारी बदमाशों की दहशत
चोरी का सीसीटीवी देखने के बाद से फखरपुर व गजाधरपुर चौराहे के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है, कि असलहा लेकर पहुंचे बदमाशों ने जिस फुर्ती से घटना को अंजाम दिया है, उससे दहशत है। वहीं इस दौरान लोगों ने हाईवे से सटी दुकान में चोरी के बाद पुलिस की सक्रियता को भी घेरा।एएसपी व फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
घटना की सूचना के बाद फखरपुर थाना प्रभारी अभिनव कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। वहीं एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.