फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Teenage girl consumed poisonous substance under suspicious circumstances and died.

Bahraich: संदिग्ध हालात में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत, गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चाएं

Sun, 11 May 2025 08:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 May 2025 08:35 PM IST
सार

बहराइच की ग्राम पंचायत में एक किशोरी ने संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bahraich: Teenage girl consumed poisonous substance under suspicious circumstances and died.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

बहराइच के ग्राम पंचायत कोलुहा निवासी सलोनी (16) ने रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहा निवासी गुरूचरन ने बताया कि रविवार को सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। वहीं बहन सलोनी अपने कमरे में लेटी थी। इस दौरान उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर विषाक्त खाने की जानकारी हुई। जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं किशोरी के विषाक्त खाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, लोग प्रेम प्रसंग में विषाक्त खाने की बात कह रहे हैं। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक राजेश सोनकर ने बताया कि किशोरी को गंभीर हालत में लाया गया था। इलाज शुरू किया गया था कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed