फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich Police revealed that husband was murder of his wife.

बहराइच: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने 72 घंटे में किया वारदात का खुलासा

Thu, 27 Feb 2020 06:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bahraich Police revealed that husband was murder of his wife.
घटना का खुलासा करते एसपी विपिन मिश्रा - फोटो : amar ujala

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे में कर दिया। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहे को भी तालाब से ढूंढवा कर बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी अंजनी (28 ) पत्नी दीनबंधु की बीते 24 फरवरी को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के पति ने डायल 112 पर सूचना देकर कहा था कि मेरी पत्नी की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद एसपी विपिन मिश्रा ने कैसरगंज सीओ डॉ जंगबहादुर यादव व थानाध्यक्ष संजय सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासा करने का निर्देश दिया था। गुरूवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि जब घटना के बारें में मृतका के पति से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरी पत्नी अंजनी मेरे टीनसेड वाले घर मे बेड पर लेटी हई थी। मच्छरदानी हटाकर बैठ गया तो देखा कि तकिए के पास एक तमंचा रखा था। जो उसके पिता कही से लेकर आए थे। तमंचा उठाते ही अचानक फायर हो गया और गोली पत्नी के चेहरे पर लग गई और पत्नी की मौत हो गई।

तमंचे को गांव के तालाब में फेंक दिया था

एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने तमंचे को गांव के एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने गोताखोर की मदद से तमंचे को ढूढंवा कर बाहर निकलवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अंजनी कुमार राय, रविंद्र सिंह, सतीश कुमार, पवन कुमार गिरी, अनुज त्रिपाठी, आरक्षी अमरजीत, अमर सिंह व रामपाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed