फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich News: Sister-in-law did not get injection for an hour, then MLA showed corruption

Bahraich News : भाभी को एक घंटे तक नहीं लगा इंजेक्शन तो विधायक को दिखा भ्रष्टाचार

Thu, 15 Dec 2022 06:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Dec 2022 06:45 PM IST
सार

विधायक सुरेश्वर सिंह की भाभी महसी ब्लॉक प्रमुख कृष्णावती को बुधवार की देर रात दिल का दौरा पड़ा। विधायक ने बताया कि एक घंटे तक इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी न तो इंजेक्शन लगा सके और न ही जांच के लिए ब्लॅड सैंपल ले सके।

विज्ञापन
Bahraich News: Sister-in-law did not get injection for an hour, then MLA showed corruption
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में सीएमएस से वार्ता करते महसी विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच मेडिकल कॉलेज में अगर विधायक के परिजन को ही इलाज समय पर न मिले तो आम आदमी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक पड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाई गई विधायक की भाभी को एक घंटे तक स्वास्थ्यकर्मी इंजेक्शन नहीं लगा सके। सूचना पर मेडिकल कॉलेज आ धमके विधायक ने सीएमएस कक्ष में बैठकर सीएमएस डॉ. ओपी चौधरी को फटकार लगाई और डीएम से पांच स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन


महसी विधायक सुरेश्वर सिंह की भाभी महसी ब्लॉक प्रमुख कृष्णावती को बुधवार की देर रात दिल का दौरा पड़ा। परिजनों द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। विधायक ने बताया कि एक घंटे तक इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी न तो इंजेक्शन लगा सके और न ही जांच के लिए ब्लॅड सैंपल ले सके।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद दूसरे को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया। तब जाकर इलाज शुरू हो सका। बृहस्पतिवार को यह बात विधायक को पता चली तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस को फटकार कर मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली। विधायक के अस्पताल से जाने के बाद जिम्मेदार अधिकारी अपना बचाव करने के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएम के बुलाने पर भी नहीं आए कर्मचारी
विधायक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह ही अस्पताल में हुई लापरवाही को सीएमएस से अवगत कराया गया। सीएमएस ने रात्रि में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया, लेकिन छह घंटे बीत जाने के बाद कोई नहीं आया।

कहां खपाते हैं इंजेक्शन... क्यों करते हैं रेफर
विधायक ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों का कॉकस बना हुआ है जिसमें डॉ. केके वर्मा और आशीष अग्रवाल शामिल हैं, जो एक-एक करोड़ के इंजेक्शन की खरीददारी कर रहे हैं जो गैरजरूरी हैं। ये कहां खपाए जाते हैं ये भी पता नहीं। जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं। कहा कि इलाज की जहमत न उठानी पड़े इसके लिए मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इसका प्रमाण मेेरे पास है।


जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
महसी विधायक द्वारा उनके भाभी के इलाज में लापरवाही की शिकायत की गई है। स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-डॉ. ओपी चौधरी, सीएमएस बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed