{"_id":"6485d40c234fdab21c0e8b35","slug":"bahraich-news-drowning-death-of-two-brothers-who-went-to-bathe-in-siphon-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : नहर में नहा रहे दो भाई की डूबकर मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : नहर में नहा रहे दो भाई की डूबकर मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने गंवाई जान
Sun, 11 Jun 2023 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:41 PM IST
सार
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों की रविवार को डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली के चिकवा मोहल्ला निवासी सैयद शुजा (24) व सैयद अली (17) दोनों सगे भाई थे। जनता इंटर कॉलेज के निकट स्थित आमिर बुक स्टाल पर काम करते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्टॉल बंद थी। दोनों भाई बेलवा स्थित सरयू नहर की साइफन में नहाने चले गए। नहाते समय पानी का बहाव तेज होने से सैयद अली गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख सैयद शुजा भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए।
विज्ञापन
नहर में नहा रहे कुछ अन्य युवकों ने घटना की जानकारी दोनों के घर में दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भर शवों को परिजनों का सौंप दिया। राजा बाजार चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन