फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich News: Drowning death of two brothers who went to bathe in siphon

Bahraich News : नहर में नहा रहे दो भाई की डूबकर मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई ने गंवाई जान

Sun, 11 Jun 2023 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Jun 2023 09:41 PM IST
सार

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Bahraich News: Drowning death of two brothers who went to bathe in siphon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों की रविवार को डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


नानपारा कोतवाली के चिकवा मोहल्ला निवासी सैयद शुजा (24) व सैयद अली (17) दोनों सगे भाई थे। जनता इंटर कॉलेज के निकट स्थित आमिर बुक स्टाल पर काम करते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्टॉल बंद थी। दोनों भाई बेलवा स्थित सरयू नहर की साइफन में नहाने चले गए। नहाते समय पानी का बहाव तेज होने से सैयद अली गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख सैयद शुजा भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए।
विज्ञापन


नहर में नहा रहे कुछ अन्य युवकों ने घटना की जानकारी दोनों के घर में दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भर शवों को परिजनों का सौंप दिया। राजा बाजार चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed