{"_id":"6639f0aceec8be130b0c54e8","slug":"bahraich-many-injured-in-accident-in-bahraich-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बरातियों से भरी कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बरातियों से भरी कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ घायल; एक की हालत गंभीर
Tue, 07 May 2024 02:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 May 2024 02:43 PM IST
सार
बहराइच में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। कार सवार एक विवाह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ से बहराइच आ रही बारातियों से भरी कार मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई, जिसमें कार सवार आठ लोग घायल हो गए। पीछे से आ रही बरातियों की दूसरी कार से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी सारिक की शादी लखनऊ के चौक बाजार निवासी नसीम की बेटी नगमा से लखनऊ में सोमवार की रात होनी थी। लखनऊ से वापस लौटते समय मंगलवार की सुबह बरात में शामिल एक कार कैसरगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र करीम बेहड़ गांव के पास पहुंची तभी कार चालक दानिश को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
विज्ञापन
दूसरी कार के लोगों ने पलटी हुई कार से हिना, अरविश, चांदनी, फजाइल, फरजान, रजिया और मोहम्मद जैन सहित आठ लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां मोहम्मद जैन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन