फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Five people are in critical condition after drinking tea, sister's son dies on Rakshabandhan

बहराइच : प्रेमी को पाने की चाहत में बहू ने दी जहरीली चाय, मासूम की मौत व चार गंभीर

Mon, 23 Aug 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Aug 2021 07:30 PM IST
सार

आरोप है कि सोमवार की सुबह बहू ने चाय बनाई और उसमें कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया। चाय पीने के बाद पंचराम, जितेंद्र, सृष्टि, शिवांशी व रुद्रांश को उलटी पलटी शुरू हो गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bahraich: Five people are in critical condition after drinking tea, sister's son dies on Rakshabandhan
अस्पताल में पीड़ितों का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी को पाने की चाहत में बहू ने अपने ही परिवार को खत्म करने के लिए योजना बनाई और जहरीली चाय बनाकर ससुराल के लोगों को पिला दी। जहरीली चाय पीने से परिवार के पांच सदस्यों की हालत गंभीर हुई तो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां रक्षाबंधन में मामा के घर आए भांजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर एसपी, सीओ व प्रभारी देहात कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बहू को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले आई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के मछियाही गांव निवासी 55 वर्षीय पंचम जायसवाल पुत्र रामपाल के घर में रक्षाबंधन होने से रिश्तेदारों का जमावड़ा रहा। रक्षाबंधन के ही दिन पंचम की बड़ी बहू अंकिता पत्नी पूरन भी मायके से ससुराल आई थी। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे बहू ने चाय बनाई और पीने के लिए अपने ससुर पंचम, देवर जितेंद्र, चार वर्षीय भतीजी श्रृष्टि, 15 वर्षीय भांजी शिवांशी और दो वर्षीय भांजे रुद्रांश को दी। परिवार के अन्य सदस्य काम में व्यस्त होने के कारण चाय नहीं पी पाए। चाय पीने के 15 मिनट बाद ही पांचों लोगों को उल्टी शुरू हो गई। आनन-फानन में सभी को गांव के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने लक्षण देख फूड प्वाइजनिंग की बात बताई। यह सुन परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। इलाज के दौरान दो वर्षीय भांजे रुद्रांश ने दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य सदस्यों में दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


मासूम की मौत होते ही दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों को बहू पर चाय में जहर मिलाकर पिलाने का शक हुआ। घटना की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह, सीओ सिटी विनय द्विवेदी व देहात कोतवाल प्रभारी समर सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया गया कि बहू ने ही चाय में जहर मिलाया था। बहू को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया है। देहात कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले हुआ था विवाह

दिसंबर 2020 में पूरन का विवाह अंकिता से हुआ था। बताया जाता है कि बिना उसकी मर्जी के शादी हुई थी। वह अपने ससुराल नहीं आना चाहती थी, लेकिन मायके वालों ने जबरदस्ती विदाई कर दी जिससे नाराज होकर उसने ससुरालीजनों को खत्म करने की योजना बनाई और जहर मिलाकर परिवार के सदस्यों को चाय पिला दी।

मायके से जहर लेकर आई थी बहू
देवर धर्मेंद्र ने बताया कि भाभी का मायके में किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने अपने प्रेमी को पाने के लिए ससुरालीजनों के साथ ऐसा करने का प्लान बनाया था इसीलिए वह जहर भी मायके से लेकर आई थी जिससे किसी को भनक तक न लग सकी। अगर सब लोग एक साथ चाय पी लेते तो पूरा परिवार एक साथ खत्म हो जाता।

पति को भी नहीं हुआ एहसास
जहरीली चाय देने वाली महिला के पति पूरन को भी इस बात का बिल्कुल अहसास न हो सका कि उसकी पत्नी ने उसके परिवार को खत्म करने का इरादा बना लिया है। शायद यही कारण रहा कि पति गोबर फेंकने चला गया था जिससे वह भी चाय नहीं पी पाया। वरना वह भी चपेट में आ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed