फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Fire broke out in a godam of tent house.

Bahraich: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग से 20 लाख का नुकसान, 50 से अधिक पंखा, रजाई-गद्दा और लाइटें जलकर राख

Fri, 24 May 2024 10:55 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 May 2024 10:55 AM IST
सार

गोदाम में आग लगने से चार जनरेटर, रोड लाइट, पंखा समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। लगन समाप्त होने के बाद सारा सामान गोदाम में डंप कर दिया गया था।

विज्ञापन
Bahraich: Fire broke out in a godam of tent house.
टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपालगंज मार्ग पर स्थित बाबागंज कुट्टी में टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। संचालक किसी के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली निवासी सैफू सलाम उर्फ बाबू पुत्र अकबर अली टेंट की दुकान का संचालन गांव में करते हैं जबकि 50 मीटर की दूरी पर उनके टेंट का गोदाम है। इस समय लग्न का सीजन खत्म होने के चलते उन्होंने सारा सामान गोदाम में रख दिया था। गुरुवार रात को अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। सुबह सात बजे उन्हें आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दी। जिस पर सैफू सलाम ने ननापरा दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारी जब तक वहां पहुंचे। तब तक सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हैरान करने वाला खुलासा: पुणे की 12 साल की बच्ची ने भेजा था धमकी भरा ई-मेल, ऑनलाइन गेमिंग में मिला था टास्क
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अंतिम दो चरणों में भाजपा के साथ संघ भी संभालेगा मोर्चा, आरक्षण खत्म करने के वार को कुंद करने की योजना


गोदाम में रखे चार जनरेटर, रोड लाइट, एक बाइक, 50 से अधिक पंखा, रजाई गद्दा, बर्तन और विभिन्न प्रकार के लाइट जल गई। 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। टेंट मालिक का कहना है कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। ऐसे में किसी के द्वारा पीछे के होल से ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। जिसमें आग लग गई। हालांकि अभी तक टेंट संचालक ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

मकान में आग लगने से 10 मवेशियों की मौत
नानपारा कोतवाली के चंदेला कला गांव निवासी अनिल कुमार चौहान के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पांच बकरी और पांच बकरे की भी जलकर मौत हो गई।

मोबाइल की दुकान में लगी आग
हरदी थाना क्षेत्र के महसी टेपरा गांव निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र बेचन मोबाइल की दुकान का संचालन करते हैं। देर रात को मोबाइल की दुकान में आग लग गई जिसमें नए और पुराने मोबाइल जल गए। आग लगने से एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed