फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Couple found dead in their room on first night.

Bahraich: सुहागरात की सुबह कमरे में झांक कर देखा तो परिजनों के होश उड़े, मृत मिले दूल्हा-दुल्हन

Thu, 01 Jun 2023 11:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

बहराइच जिले की कैसरगंज कोतवाली में सुहागरात की सुबह दूल्हा-दुल्हन मृत मिले। घटना से गांव में सन्नाटा छा गया। वधू पक्ष के लोग जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bahraich: Couple found dead in their room on first night.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक नवदंपती की सुहागरात वाली रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे दूल्हा और दुल्हन के गांव में चीख पुकार मच गई है। दोनों के परिजन बदहवास होकर बिलख रहे हैं। गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

विज्ञापन


कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प पुत्री परसराम के साथ 30 मई को हुई थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आंखों देखी: थोड़ी देर तड़पते रहे...फिर सब खामोश हो गए, चश्मदीद बोला- कार आई और स्कूटी समेत चारों को उड़ा ले गई


देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। दरवाजा खोला तो दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी।

दोनों ओर के परिजन एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं, लड़की पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। दंपती की मौत की खबर जो सुनता है, वो दुख जताता है। लड़की के भाई दिनेश यादव जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed