फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich bus fare from lucknow increased by three rupees

तीन रुपये बढ़ा लखनऊ से बहराइच का बस किराया, अब 140 रुपये हुआ किराया

Sat, 13 Apr 2019 01:03 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 13 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bahraich bus fare from lucknow increased by three rupees
BUS
परिवहन निगम के लखनऊ से बहराइच रूट पर रामनगर के पास टोल शुरू होने से साधारण बस किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बीते मंगलवार से प्रभावी हुई, लेकिन इसकी ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक्स टिकटिंग मशीन) में फीडिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को निजी एजेंसी द्वारा कैसरबाग अड्डे से बढ़े किराये की फीडिंग शुरू हुई तो अन्य रूट की बसों का संचालन प्रभावित हुआ। कंडक्टरों को ईटीएम नहीं मिली तो यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


कैसरबाग से बहराइच का साधारण सेवा की बस का किराया 137 से 140 रुपये हो गया है। कैसरबाग अड्डे पर एजेंसी कर्मियों ने दोपहर 12 बजे किराया ईटीएम सिस्टम में फीड करना शुरू किया तो सर्वर फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कैसरबाग से अन्य रूट हरदोई, सीतापुर, फैजाबाद, लखीमपुर आदि को जाने वाली बसाें के कंडक्टरोें के ईटीएम में रूट के किराये की फीडिंग शाम चार बजे तक नहीं हो सकी। वहीं, अड्डे पर बसों के जमावड़े से जाम लग गया। कैसरबाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) काशी प्रसाद ने बताया कि कंडक्टरों को ईटीएम नहीं मिली, जबकि बस में यात्री बैठे थे।


इससे कंडक्टरों को परेशानी उठानी पड़ी। कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि एजेंसी कर्मियों ने ऐसे समय में किराये में फीडिंग शुरू की थी, जब तमाम बसों को रवाना होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed