शहर को नर्क बना दिया है, अब एक भी गड्ढा खोदा तो गोली मार दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंदपुरी पुल निर्माण के कारण रोज-रोज लगने वाले जाम से परेशान जनता हिंसक होने लगी है। सोमवार रात कार और बाइकों से पहुंचे लोगों ने यहां हंगामा किया और गोली मारने की धमकी देकर काम बंद करा दिया।
कहा, पूरे शहर को खोद-खोद कर नर्क बना दिया है। अब अगर एक भी गड्ढा खोदा तो गोली मार देंगे। इससे दहशतजदा मजदूर भाग खड़े हुए।
मामले की सूचना फजलगंज पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष शशिभूषण का कहना है कि मौके पर पुलिस लगा दी गई है। देर रात कामकाज फिर शुरू हो गया।
साल भर से ज्यादा समय से गोविंदपुरी पुल का निर्माण चल रहा है। इससे यहां रोज जाम लगता है। सोमवार को फजलगंज की तरफ से जाने वाला रास्ता खोद दिया गया जिससे आवागमन ठप-सा हो गया।
धमकी से नहीं रुकेगा काम
इसी तरफ पिलर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे दिक्कत और बढ़ गई। सोमवार देर रात कुछ दबंग कार और बाइकों से आए और पिलर निर्माण कर रहे मजदूरों को खदेड़ लिया। सबने कहा कि शहर को खोद-खोद कर नर्क बना दिया है।
कामकाज बंद कर दो, वरना गोली मार देंगे। इससे खौफजदा मजदूर भाग खड़े हुए और सूचना सेतु निगम के अधिकारियों को दी।
इसके बाद फजलगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कामकाज शुरू कराया। थानाध्यक्ष का कहना है कि धमकी से काम नहीं रुकने दिया जाएगा।