{"_id":"0901281836436eaef140d720a5aa4b44","slug":"back-to-back-five-day-holiday-in-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से लगातार पांच दिन छुट्टी, चार दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से लगातार पांच दिन छुट्टी, चार दिन बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में फाइव डे वीक वाले दफ्तरों में 23 दिसंबर से लगातार पांच दिन तक छुट्टी रहेगी। इनमें चार दिन बैंक भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश है। 24 दिसंबर को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है।
26 दिसंबर को शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार होने के कारण सचिवालय और प्रदेश स्तरीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
इन पांच दिनों में चार दिन बैंक बंद रहेंगे। 23 दिसंबर को बैंक बंद नहीं हैं लेकिन 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में काम नहीं होगा। 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश है।
जिला स्तरीय (छह दिन के सप्ताह) वाले कार्यालयों में 23 से 25 दिसंबर तक लगातार तीन अवकाश है। 26 दिसंबर को कार्यालय खुलेंगे लेकिन एक दिन की सीएल लेकर राज्यकर्मी पांच दिन की छुट्टी एंज्वाय कर सकते हैं।
विज्ञापन