{"_id":"2271f41ae1e765704f959141b7d33b93","slug":"babu-singh-kushwaha-returns-to-dasna-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौट के 'कुशवाहा' जेल को पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौट के 'कुशवाहा' जेल को पहुंचे
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावती सरकार का पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा गुरुवार को गाजियाबाद स्थित डासना जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
कुशवाहा बीमारी के चलते 22 जुलाई से पीजीआई में भर्ती था। दिल की बीमारी का इलाज कराने के लिए उसे पीजीआई लाया गया था।
बाद में बाबू सिंह को किडनी में भी संक्रमण हो गया था। डासना जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विशालराज ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे कुशवाहा को जेल में दाखिल कर दिया गया।
कुशवाहा को बुधवार को ही संजय गांधी पीजीआई से डिस्चार्ज किया गया था। उसकी गुर्दे की जांच की रिपोर्ट सामान्य पाई गई। गौरतलब है कि कुशवाहा को 22 जुलाई को पीजीआई में दिल की बीमारी के कारण भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी एंजियोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट सामान्य आई थी, लेकिन इस जांच में इस्तेमाल की गई डाई से उसे कंट्रास्ट नेफ्रोपैथी हो गई जिससे गुर्दे संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद उसे यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को हुई जांच में क्रिएटनिन का स्तर खून में सामान्य पाए जाने के बाद बुधवार को कुशवाहा को डिस्चार्ज कर दिया गया।