{"_id":"574372824f1c1bae70690fa9","slug":"b-ed-result-on-27-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड दाखिले का रिजल्ट 27 को, छह से काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड दाखिले का रिजल्ट 27 को, छह से काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अब पूर्व निर्धारित तिथि 25 मई की जगह 27 मई को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
परिणाम व काउंसलिंग शेड्यूल सहित अन्य तैयारियों पर सोमवार को बीएड प्रवेश परीक्षा केआयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
विज्ञापन
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा व काउंसलिंग समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि कुछ कारणवश रिजल्ट दो दिन टालना पड़ रहा है। बैठक में काउंसलिंग की नई तिथि पर भी मोहर लगाई गई।
विज्ञापन
प्रो. शर्मा ने बताया कि अब बीएड की काउंसलिंग 1 जून की जगह 6 जून से होगी। हालांकि काउंसलिंग समाप्त होने की अंतिम तिथि पहले की तरह 25 जून ही रहेगी। काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा।
इसमें बताया जाएगा कि किस तारीख को कितनी रैंक तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में बुलाए जाएंगे। काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ने का कारण है बीएड कॉलेजों की संबद्धता के प्रकरण 30 मई तक सुलझाने की अंतिम तिथि निर्धारित होना।