{"_id":"4ff31731a44e2244360bcde9a5867008","slug":"b-ed-online-forms-will-be-filled-by-25-febuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"B.ed 2014: पढ़िए, फॉर्म भरने की क्या है आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.ed 2014: पढ़िए, फॉर्म भरने की क्या है आखिरी तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2014 का कार्यक्रम तय कर दिया है। परीक्षा फॉर्म 25 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने की सुविधा विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://www.bujhansi.org) एवं एनआईसी (नेशनल इंफारमेशन सिस्टम) की साइट पर उपलब्ध होगी। छात्रों की सुविधा के लिए पेमेंट सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है।
विज्ञापन
दूर दराज के छात्र नेट बैंकिंग के स्थान पर ई -चालान का प्रयोग कर भी शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए 12 से 24 फरवरी तक ऑफ लाइन फार्म भी भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
एनआईसी की वेबसाइट पर ऑफ लाइन फार्म लोड होंगे, जिनका बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक मौजूद होगा।
ऑफ लाइन फार्म भरने से छात्रों को ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरने का तरीका एवं शुल्क, कैटेगरी, नाम, पता, प्रमाण पत्र आदि की पूरी जानकारी हो जाएगी। आफ लाइन फार्म मान्य नहीं होते हैं।
यह सुविधा केवल इसलिए दी जाती है कि परीक्षार्थी को आन लाइन फार्म भरने से पहले फार्म भरने के तरीके और आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी हो जाए।
कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार ही परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है।