फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B Ed entrance examination cancelled.

कोरोना वायरस: 8 अप्रैल को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, 22 अप्रैल हो सकती है नई तारीख

Thu, 19 Mar 2020 08:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Mar 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
B Ed entrance examination cancelled.
- फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के चलते लखनऊ विश्वविद्यालय ने 8 अप्रैल को प्रस्तावित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 22 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि तय की है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को हुई परामर्शदात्री समिति की आकस्मिक बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित की गई है। संशोधित संभावित तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। हालांकि यह तिथि सक्षम अधिकारी के निर्देशों के क्रम में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आवेदकों को लविवि की वेबसाइट से अपडेट जानकारी लेते रहने को कहा है। इस साल संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी लविवि को दी गई है। यह परीक्षा बीएड की लगभग 2 लाख सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए विश्वविद्यालय, कॉलेज व स्कूलों की परीक्षाएं व कक्षाएं पहले ही स्थगित की जा चुकी है।

लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से रोका जा रहा है। इसके लिए फ्लाइट्स और ट्रेनें भी कैंसिल की जा रही हैं। हालांकि, प्रदेश में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। सरकार किसी भी आपदा को टालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed