फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Ed entrance exam will be held on July 29 in 50 districts of UP

यूपीः 50 जिलों में 29 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 28 अगस्त को जारी होगा परिणाम

Thu, 02 Jul 2020 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jul 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held on July 29 in 50 districts of UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2020 प्रदेश के 50 जिलों में आयोजित की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए और विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में बदलाव के बाद यह तक किया गया। पहले परीक्षा के लिए 74 जिले में केंद्र बनाए जाने की तैयारी थी। अब तक कि तैयारी के अनुसार 29 जुलाई को 50 जिलों में बने केंद्र पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 अगस्त को जारी किया जाएगा। 14 सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी तो 17 अक्टूबर तक पूरी होगी। सत्र 19 अक्टूबर से प्रस्तावित किया गया है। जबकि सीधे प्रवेश 26 अक्टूबर से प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन


वहीं प्रवेश परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी अतिरिक्त तैयारी की जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक सैनिटाइजेशन प्रभारी की तैनाती की जाएगी। जो सिर्फ इससे जुड़ी हुई तैयारियां देखेंगे। वो एक दिन पहले केंद्र व कमरे आदि का सैनिटाइजेशन, गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क आदि की व्यवस्था देखेंगे। यदि कोई स्टूडेंट्स मास्क नहीं ले आया है तो उसे मास्क भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि हमने उन जिलों को केंद्र नहीं बनाया है जहां हम तीन से कम केंद्र बनाने की स्थिति में थे। इसलिए 50 जिलों में ही केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 300 स्टूडेंट्स होंगे। प्रत्येक स्टूडेंट्स के बीच डेढ़ फीट की दूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed