{"_id":"6486bc1911d9784bf60199c7","slug":"b-ed-entrance-exam-will-be-held-on-15-june-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को: लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में होगा आयोजन, यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को: लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में होगा आयोजन, यहां देखें पूरी डिटेल
Mon, 12 Jun 2023 12:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:02 PM IST
सार
यूपी के सभी जिलों में 15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें चार लाख 73 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में होगी।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में होगी। इसकी तैयारी चल रही है। यह परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही है। सभी सेंटर्स पर अभ्यर्थियों की अटेंडेंस बॉयोमीट्रिक एवं फेस रिकग्निशन के आधार पर की जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी सेंटरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हर सेंटर में एक सेंटर रिप्रेजेंटेटिव और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी 75 जिलों में 15 जून को एक साथ बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 4.73 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से संबंधित कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण में परीक्षा की पवित्रता, सुरक्षा और सिक्योरिटी के विषय में पूरा विवरण दिया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी सेंटर्स में लाइव सीसीटीवी सर्विलांस की सुविधा प्रदान की गई है, जिसका संचालन 12 जून तक यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैं खुदकुशी कर रहा हूं: वह मामला जिसने आशीष को जान देने पर मजबूर किया, नोट में लिखा- 'कैमरे लगे हैं चेक कर लो'
यही नहीं, परीक्षा की दोनों शिफ्ट के दौरान सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रतिभागियों का बायोमीट्रिक या फेस रिकग्निशन के द्वारा अटेंडेंट लिया जाए। प्रत्येक जिले में एक सिटी इंचार्ज होगा, जो डीएम नामित करेगा। इसी तरह 2 सेंटर पर एक सेंटर रिप्रेजेंटेटिव भी होगा, जबकि प्रत्येक एग्जामिनेशन सेंटर पर एक स्ट्रेटिजिक मजिस्ट्रेट नियुक्त होगा। इनके सपोर्ट में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिप्रेजेंटेटिव, नोडल ऑफिसर और डिप्टी नोडल ऑफिसर रहेगा।