आजमगढ़ के एसएसपी पर गिरी गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने आजमगढ़ के एसएसपी अनंत देव को हटा दिया है। रविवार शाम उन्हें हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया।
आजमगढ़ में किसी नए अधिकारी की तैनाती अभी नहीं की गई है।
अनंत देव का तबादला जिले में पिछले कुछ अरसे में बढ़े अपराध और उनके व जन प्रतिनिधियों में बढ़ते टकराव के बाद किया गया है।
आजमगढ़ में पिछले दिनों हत्या व बलात्कार आदि की कुछ वारदातें हुईं। इसके अलावा जन समस्याओं को लेकर कुछ जन प्रतिनिधियों से एसएसपी की बहस हो गई थी।
इन बातों की शिकायत ऊपर तक पहुंच रही थी। इसी वजह से राज्य सरकार ने रविवार को अनंत देव को बढ़ते अपराध और शिथिल पर्यवेक्षण की वजह से हटाने के आदेश जारी किए।