फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam statement on rahul gandhi

दंगे कराना राहुल के पुरखों का कामः आजम खान

Thu, 10 Oct 2013 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
azam statement on rahul gandhi

दंगों पर राहुल गांधी के आरोपों से भन्नाए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने आगे आते हुए गांधी परिववार को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दगाते हुए कहा, कांग्रेस के इतने सालों के राज में 50 हजार दंगे हुए... आरएसएस से समझौता कर बाबरी मस्जिद को गिराया, उसका जवाब कौन देगा? दंगों पर बोलने का उन्हें हक ही नहीं है।
विज्ञापन


लोगों को बांटने और दंगे करवाने का काम तो उनकी दादी और परदादा करवाया करते थे। आजम खां यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि वे मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि मेरी पार्टी यूपी में मुझे कहीं से भी राहुल के सामने उतारती है तो वह जीतकर दिखाएं। राहुल को कांग्रेस के दागी इतिहास की जानकारी ही नहीं है।

पढ़ें-क्या हुआ आजम पर टिप्पणी करने वाले इंजीनियर का हश्र

लैपटॉप पर राहुल की टिप्पणी पर आजम ने कहा कि वे लैपटॉप पर बहुत ज्यादा परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में राहुल की रैली में मात्र सात-आठ हजार लोग थे, जबकि रामपुर में तीन-चार हजार लोग ही कांग्रेस जुटा पाई थी। बसें खड़ी थीं। दोनों ही जगह जुटाए गए ये लोग बाहर से बुलवाए गए थे।

यूपी और लखनऊ की बड़ी खबरें मिलेंगी यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed