{"_id":"46558a40d55767310bef01ed18b8cdfa","slug":"azam-staf-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम तक पहुंची आजम के स्टाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम तक पहुंची आजम के स्टाफ की शिकायत
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Thu, 31 Oct 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय संघ ने संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के स्टाफ के काम न करने के फैसले का समर्थन करते हुए मामला मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव राकेश गर्ग से मुलाकात कर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
संघ ने संसदीय कार्यमंत्री के आचरण पर गौर कर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।
संघ ने कर्मचारियों के साथ जोर-जबर्दस्ती किए जाने पर आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी है।
आजम से शिकायत, आपका गलत व्यवहार
संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिव ओंकारनाथ तिवारी ने बताया कि मंत्री के स्टाफ की शिकायत के बाद निजी सचिव व अपर निजी सचिवों ने सामूहिक रूप से फैसला किया है कि उनमें से कोई भी आजम के साथ काम करने नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तैनाती को लेकर जोर-जबर्दस्ती नहीं की जानी चाहिए।
प्रमुख सचिव को बताया गया है कि मंत्री के व्यवहार से सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है, ऐसे में उनके आचरण पर मुख्यमंत्री को जल्द विचार करना चाहिए।
PIL होते ही तानाशाही काफूर, पलट गए आज़म
विज्ञापन