फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam spoke on riots

टोपी, साफा की सियासत ने खड़ा किया सवाल: आजम

Wed, 11 Sep 2013 02:11 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
azam spoke on riots

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर अपील की है कि लोग ऐसा कुछ भी न जाहिर होने दें जिससे गरीबों, कमजोरों और बेसहारा लोगों को तकलीफ पहुंचे व उनका नुकसान हो।

विज्ञापन


अमन और चैन की खातिर सब्र और आपसी सहिष्णुता की भावना को पूरी तरह बनाये रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौजूदा समय में जो हालात हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार पर ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं जो वास्तविकता के एकदम विपरीत हैं।
विज्ञापन


शायद इसी लिए आज टोपी, साफा और रुमाल की सियासत ने गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक एक सवाल खड़ा कर दिया है। इससे कैसे बचा जाए इसके रास्ते तलाशने पर विचार करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील में कहा कि एहतियात बरतनी होगी कि अगर हमें अपनी आस्था में किसी की दखल अंदाजी पसंद नहीं है तो हमें भी दूसरों के मामलात में दखल नहीं देना चाहिए, ताकि गरीबों, कमजोरों व बेसहारों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed