{"_id":"7ae00655450847b23f7b177d547ce677","slug":"azam-speaks-on-mulayam-and-cbi-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से ही सही, सच्चाई सामने आई: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से ही सही, सच्चाई सामने आई: आजम
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने नाराजगी खत्म करते हुए मुलायम सिंह पर एक बयान दिया है।
विज्ञापन
आजम ने कहा है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट बताती है कि सत्ता शीर्ष पर बैठे लोग किस तरह सीबीआई का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने कहा कि न्याय जरूर देर से मिला, लेकिन यह भी स्पष्ट हो गया कि सच्चाई को कभी दबाया नहीं जा सकता।
आजम ने कहा कि राजनीतिक विरोधी केवल आधारहीन शिकायतों के आधार पर अपनी राजनीतिक गोटियां फिट करने में लगे रहते हैं, लेकिन सीबीआई ने ठोस साक्ष्यों के अभाव में इस मामले को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
छह वर्षों से चल रहे इस मामले की समाप्ति से यादव व उनका परिवार स्वच्छ राजनीतिक आयाम स्थापित करने में नई भूमिका अदा कर सकेगा।
क्लोजर रिपोर्ट से पता चलता है कि यह जांच एजेंसी कहीं न कहीं ऐसे लोगों को भी अपमानित करती है, जिनके प्रति तमाम लोगों का विश्वास होता है और जो देश व समाज का नेतृत्व कर रहे होते हैं।
विज्ञापन