फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan targets kalbe javvad again

आजम बोले, जव्वाद ने तो अपनी कौम ही बेच दी

Wed, 06 Aug 2014 07:44 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Aug 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
azam khan targets kalbe javvad again

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मंगलवार को भी शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘...वाह! धर्मगुरु, झोली में 14 मेंबर हैं नहीं और बने फिरते हैं ठेकेदार, जरा चुनाव होने दीजिए, फिर मालूम होगा कि धर्मगुरु के बहनोई ने शिया जायदादों को कितना लूटा है।

आजम खां ने जव्वाद पर कौम को बेचने का आरोप लगाया।

आजम बोले कैसे जवाब देंगे जव्वाद

azam khan targets kalbe javvad again

आजम खां ने कहा कि जिसने कर्बला और हुसैनी सराय तक बेच दिया और एक ही स्थान पर चार मस्जिदों को शहीद कराकर उसकी प्लॉटिंग करा दी, वे कहां से और कैसे जवाब देंगे?

जिसने कौम का सौदा कर लिया हो, वह अगर शिया वक्फ संपत्तियों का सौदा कर रहा है तो क्या ताज्जुब हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

जव्वाद के पास एक भी अच्छा आदमी नहीं

azam khan targets kalbe javvad again

आजम ने पूछा कि यदि धर्मगुरु के पास एक भी अच्छा व्यक्ति चुनाव लड़ाकर जिताने के लिए नहीं है तो ऐसे व्यक्ति को धर्मगुरु कहलाने का क्या अधिकार है?

उन्होंने मौलाना का नाम लिए बगैर कहा कि तथाकथित धर्मगुरु के बहनोई और चहेतों के अध्यक्ष रहते जितनी वक्फ जायदादों की लूट हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई।

विज्ञापन

भाजपाइयों के सामने गिड़गिड़ाएं धर्मगुरू

azam khan targets kalbe javvad again

आजम खां बोले कि कभी भी एक कब्र के लिए लाखों रुपये में जगह नहीं बेची गई। आजम ने कल्बे जव्वाद की मुलायम सिंह यादव से हुई मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा, ‘...तथाकथित धर्मगुरु ने शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव टलवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाई हैं।

अगर मुझसे कान में कह दिया होता तो दरवाजे-दरवाजे ठोकरें खाने से बच जाते। धर्मगुरु चुनाव का विरोध न करें, चुनाव जीतें और अपने भाजपाई आकाओं से केंद्रीय कानून बदलने के लिए गिड़गिड़ाएं तो ज्यादा अच्छा होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed