फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan speaks over BJP defeat in Bihar.

भाजपा की हार से आजम सातवें आसमान पर, जानें क्या बोले

Sun, 08 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan speaks over BJP defeat in Bihar.

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत बापू की विचारधारा की जीत है। ये अहिंसा की जीत है और नफरत फैलाने वालों की हार है। जीत का श्रेय किसी व्यक्ति को न जाकर बुद्धिजीवियों को जाता है, बिहार की जनता को जाता है। आज के नतीजे कल के हिंदुस्तान का मुकद्दर तय करेंगे और इसके बाद अगली फतह हमारी होगी।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आजम खां गांधी समाधि पर पहुंचे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हिंदुस्तान की राजनीति का तारीखी दिन है, जो भविष्य के बदलाव के बारे में संकेत दे रहा है।
विज्ञापन


वो दिन भी बदलाव का था, जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने बदलाव की जरूरत को नहीं समझा, नतीजा सामने है। बिहार के लोगों ने दिखा दिया है कि सब शांति के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन 2010 के चुनावों से भी खराब है। ये देश की राजनीति में आने वाले बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले कि मैं बहुत ही छोटा व्यक्ति हूं

Azam Khan speaks over BJP defeat in Bihar.

बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान महागठबंधन से सपा के अलग होने के सवाल को आजम खां टाल गए। वो बोले कि मैं बहुत ही छोटा व्यक्ति हूं।

पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने और अलग होने पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। हां, महागठबंधन की जीत पर कुछ जरूर बोल सकता हूं। सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के एक हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं है, लेकिन विचार में समानता जरूर होनी चाहिए।

अब तो नेपाल भी दिखा रहा आंख
रामपुर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां ऐसी हैं कि अब नेपाल भी आंखें दिखाने लगा है। नेपाल अब तक अपने कानून और संविधान को लेकर भारतीय राजनेताओं की राय पूछता था।

अब नेपाल कह रहा है कि अगर हमारे देश में मानवाधिकार का हनन हुआ तो हम यूएनओ में हिंन्दुस्तान की शिकायत करेंगे। भाजपा की नीतियां ही ऐसी हैं। इससे पंजाब में अशांति पैदा हुई।

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Azam Khan speaks over BJP defeat in Bihar.

बिहार विधानसभा के चुनावों में महागठबंधन की जीत का जश्न सपाइयों ने मनाया। आजम खां के साथ भारी संख्या में सपाई गांधी समाधि पहुंचे और बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता नसीर खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, विधायक विजय सिंह, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, डीसीबी चेयरमैन सलीम कासिम, नगर अध्यक्ष आसिम राजा, आरके जैन, वीरेंद्र गोयल, फसाहत खां शानू, गुड्डू मसूद, गुड्डू कुरैशी, जलीलुर्रहमान खां, अशोक मिश्रा, हक रामपुरी, मिसरउद्दीन खां, शाहजेब खां व अमरपाल यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed